नई दिल्ली/उत्तरकाशी: जहां आज उत्तरखंड (Uttrakhand) के उत्तरकाशी में टनल हादसे (Uttrakashi Tunnel Ruscue) का आज 8वां दिन है। वहीं रेस्क्यू अभी भी जारी है। लेकिन आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Dhaami) भी मौके पर जाएंगे।
#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) tunnel rescue operation | Drone visuals from the Silkyara tunnel, a part of which collapsed in Uttarkashi on November 12. pic.twitter.com/h8RIhGYSz3
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 19, 2023
जानकारी दें कि, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने से उसके अंदर फंसे श्रमिकों की संख्या 40 से बढ़कर अब 41 हो चुकी है। वहीं इन श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए पिछले एक सप्ताह से युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है।
#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) tunnel rescue operation | Advanced machines start to arrive at Silkyara tunnel as rescue operation to bring out the stranded victims is underway.
A part of the Silkyara tunnel collapsed in Uttarkashi on November 12. pic.twitter.com/G6OwyTagfc
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 19, 2023
इधर सुरंग में मलबे को भेदने के लिए दिल्ली से एक अमेरिकी ऑगर मशीन लाई गई थी, जिसने शुक्रवार दोपहर तक 22 मीटर तक ड्रिलिंग कर चार पाइप डाल दिए थे। इसके साथ ही सुरंग में फंसे श्रमिकों को लगातार खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्हें ऑक्सीजन, बिजली, दवाई और पानी भी पाइप के जरिए निरंतर पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों से निरंतर बातचीत जारी है और बीच-बीच में उनकी उनके परिजनों से भी बात कराई जा रही है।
जानकारी दें कि चारधाम परियोजना के तहत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरंग का सिलक्यारा की ओर के मुहाने से 270 मीटर अंदर एक हिस्सा ढह गया था जिससे उसमें फंसे 41 श्रमिकों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।