Weather Update
Weather Update

Loading

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में मौसम का मिजाज स्थिर नहीं हो पा रहा है। यंहा सुबह के समय में सर्द हवाएं- कोहरा और दिन में कड़ी धूप हो रही है। दिल्ली में दिन के हर पहर में मौसम बदलता रहता है। राष्ट्रीय राजधानी के अलावा पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर कई मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग उत्तर भारत के कई इलाकों में 10 से 14 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी भी किया है। 

इन राज्यों में IMD का अलर्ट 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी 11 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभवना है। वहीं, 10 से 14 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, 10 और 11 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिस का पूर्वानुमान है। 10 और 12 फरवरी को  उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश हो सकती है। इन राज्यों के अलावा, 10 से 12 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने के साथ छिटपुट बारिश की प्रबल संभावना है।

पंजाब कई जिलों में जमकर हो सकती है बारिस

IMD के मुताबिक, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों इस हफ्ते बारिस हो सकती है।  मौसम विभाग के मुताबिक 15 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते बादल छाए रहने बूंदाबांदी व हल्की से मध्यम वर्षा (Rain in Punjab) हो सकती है। वहीं 14 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा।