Weather Update Today
File Photo

Loading

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान चंडीगढ़ के कुछ जिलों में भी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में आज बारिश होने की आशंका है। 

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के अनुमान

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों यानी अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बारिश की स्थिति रहेगी। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल ठंढ से राहत नहीं

उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा। वहीं उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उप-हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।