mukhtar-hamid-ansari

Loading

लखनऊ: जहां एक तरफ उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) का बाहुबली माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) अब इस दुनिया से रुखसत हो चूका है। वहीं मुख्तार की मौत के बाद उत्तरप्रदेश में माफियाराज का एक अध्याय भी हमेशा-हमेशा के लिए इतिहास हो गया है। लेकिन अगर हम आपको कहें कि, मुख्तार अंसारी भले ही माफिया या बाहुबली रहा हो, लेकिन उसका परिवार अपने देश में एक प्रतिष्ठ परिवार था, तो आप शायद न माने। आप यह भी न मानें कि, देश के पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी (Ex. President Hamid Ansari) रिश्ते में मुख्तार अंसारी के चाचा लगते थे।

मुख्तार के दादा जो थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

लेकिन यह सच है। दरअसल मुख्तार के दादा स्वतंत्रता सेनानी, नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उम्मान ‘नौशेरा का शेर’ नाम से फेमस थे। यही नहीं मुख्तार अंसारी के दादा डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे और गांधीजी के करीबी माने जाते थे। वह इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्मान, मुख्तार अंसारी के नाना थे। 1947 की जंग में वह शहीद हो गए थे।

पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी से मुख्तार का रिश्ता
वहीँ पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी से मुख्तार अंसारी के रिश्ते का जिक्र उस समय आया, जब वह पंजाब की रोपड़ जेल में कैद था। उधर योगी आदित्यनाथ नए-नए मुख्यमंत्री बने थे। उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधी-माफियाओं पर नकेल कसने में लगी थी। धीरे-धीरे मुख्तार का भी नंबर आना शुरू हुआ। मुख्तार अंसारी खुद वापस उत्तर प्रदेश नहीं आना चाहता था। वह पंजाब की रोपड़ जेल में अपने आप को सुरक्षित मान रहा था। उसे उत्तरप्रदेश की किसी भी जेल में अपनी हत्या का डर था।नौबत यहां तक आ गई कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा।

फिर साल 2021 में मुख्तार ने अपने बचाव में एक हलफनामा दिया जिसमें उसने खुद बताया था कि वह उस परिवार से आता है, जिससे देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आते हैं। उसने इसी हलफनामे में कहा था कि उसके परिवार ने देश की आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान दिया है। उसने इसी हलफनामे में यह भी बताया था कि ओडिशा के पूर्व राज्यपाल शौकतुल्ला अंसारी, इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आसिफ अंसारी भी उसी के परिवार के सदस्य हैं।

क्या है सच
लेकिन इसके बाद से ही मुख्तार अंसारी जब-जब चर्चा में आता, तब कोई न कोई उसके और हामिद अंसारी के रिश्ते के बारे में छेड़ देता। हालांकि ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज़ रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें बताया गया हो कि हमिद और मुख्तार सगे चाचा भतीजा हैं। पुष्टि के लिए कुछ मीडिया चैनल्स ने मुख्तार अंसारी के सगे भतीजे शोएब अंसारी से भी संपर्क किया। तब बताया गया कि हामिद अंसारी, मुख्तार के सगे नहीं बल्कि दूर के चाचा हैं।

यह भी बताया गया कि यह झूठ है कि दोनों सगे चाचा-भतीजा हैं। परिवार के सदस्य के अनुसार, हामिद अंसारी और मुख्तार अंसारी के पिता दूर के कजिन (2nd कजिन) थे। सभी एक ही कुल के हैं। हालांकि इन दावों में अब कितना सच है और कितना झूठ है, इसके बारे में कभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि इस पूरे मामले में खुद को पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी के रिश्तेदार बताने वाला मुख्तार अंसारी भी खुद दुनिया से रुखसत हो चूका है।