Zika virus in mosquito species in Chikballapur, Karnataka
File Photo

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जीका वायरस (Zika Virus) का खतरा मंडरा रहा है। यूपी के कानपूर (Kanpur) में एक 57 वर्षीय शख्स की जीका वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने भी गंभीरता से लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक टीम भेजी है। बताया जा रहा है कि, जीका वायरस रोग का अब तक एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक 57 वर्षीय शख्स ने 22 अक्टूबर 2021 को जीका वायरस रोग के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है जो पॉज़िटिव आया है।

    एएनआई के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से भेजी गई टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करेगी और मौजूदा स्थिति का जायजा लेगी। यह टीम पूरा आकलन करेगी कि जीका प्रबंधन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्य योजना लागू की जा रही है या नहीं। यह दल यूपी में ज़ीका के मैनेजमेंट के लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप की भी सिफारिश करेगा।

    बता दें कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, जीका वायरस बीमारी मुख्य रूप से एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन के समय में सक्रिय होते हैं। सबसे पहले जीका वायरस साल 1947 में युगांडा के बंदरों में पाया गया था और इसके बाद साल 1952 में युगांडा और तंजानिया में इंसानों इंसानों में पाया गया था। जीका वायरस के मामले अब तक एशिया, अफ्रीका, अमेरिका पैसिफिक आइलैंड में मिले हैं।