navbharat e-charcha -covid-19-hatkanangale-kolhapur-member-of-parliament-dhairyasheel-mane

धैर्यशील संभाजीराव माने एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने शिवसेना के सदस्य के रूप में महाराष्ट्र के हटकनंगले से आम चुनाव लड़ा था।

Loading

कोल्हापुर. कोरोना के चलते नवभारत ने e चर्चा सत्र का आयोजन किया है।इस चर्चा सत्र में आज लोकसभा के सदस्य धैर्यशील संभाजीराव माने मौजूद रहने वाले है। धैर्यशील माने, आज दोपहर 3.30 बजे नवभारत के फेसबुक पेज ( https://www.facebook.com/enavabharat) पर लाइव रहने वाले है। इस चर्चा सत्र में धैर्यशील माने ‘‘कोविड के पश्चात: प्रशासनिक चुनौतियां’ इस विषय पर बात करने वाले है। तो आइये जानते है धैर्यशील माने के बारे में कुछ खास बाते…..

धैर्यशील संभाजीराव माने एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने शिवसेना के सदस्य के रूप में महाराष्ट्र के हटकनंगले से आम चुनाव लड़ा था।इसके बाद वह संसद के सदस्य चुने गए। बता दे कि धैर्यशील माने ने साल 2019 के चुनाव में 5,85,776 वोट से जीत हासिल की थी। आपको बता दे कि धैर्यशील माने का राजनीति क्षेत्र से काफी पुराना रिश्ता रहा है।

धैर्यशील के दादाजी राजाराम माने 5 साल (1977 से 1991) तक लगातार लोकसभा के सदस्य रहे। उन्होंने इचलकरंजी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।धैर्यशील के दादाजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे।वही, धैर्यशील की मां निवेदिता माने 2 बार 1999 और 2004 की लोकसभा की सांसद रहीं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से इचलकरंजी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

संसद के सदस्य बनने से पहले धैर्यशील कई छोटे चुनाव जीते है।धैर्यशील साल 2002 में रुकाड़ी ग्राम पंचायत के सदस्य के रूप में चुने गए है।उसके बाद साल 2007 में कोल्हापुर जिला परिषद के सदस्य के रूप में चुने गए।इसके बाद धैर्यशील की जीत का सिलसिला शुरू ही गया।

वह साल 2009 में कोल्हापुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए।खास बात यह है कि धैर्यशील साल 2012 में कोल्हापुर जिला परिषद के सदस्य के रूप में पुन: निर्वाचित चुने गए।वही, साल 2012 में कोल्हापुर जिला परिषद के विपक्षी नेता के रूप में चुने गए।इसके बाद वह साल 2019 में 17 वीं लोकसभा के लिए चुने गए।