Chaitra Navratri 2024, Goddess Durga, Lifestyle News
चैत्र नवरात्रि 2024 (File Photo)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, हम जानते है चैत्र नवरात्रि 2024 (Chaitra Navratri 2024) की शुरुआत इस बार 9 अप्रैल से होने जा रही है वहीं पर इस मौके पर माता दुर्गा के भक्तों ने पूजा की तैयारियां तो पूरी कर ही ली है। नवरात्रि के मौके पर 9 दिनों के लिए रंगों का महत्व होता है इसका संबंध माता के 9 स्वरूपों से जोड़ा जाता है। इसके अनुसार ही आप नवरात्रि के मौके पर कपड़ों का चयन करते हैं तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

माता के स्वरूपों में चुनें हर दिन का पहनावा

नवरात्रि के मौके पर आप माता के 9 स्वरूपों के अनुसार पहनावें को चुन सकते है जो हर दिन के अनुसार अलग-अलग होती है, आइए जानते हैं…

1- शैलपुत्री

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री का पूजन किया जाता है इस मौके पर आप पूजा कर रहे है तो पीले रंग के कपड़े पहनें। कहते है माता का यह नाम शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय के घर में जन्मी थी इससे पड़ा था। इस दिन पीले रंग के कपड़े का महत्व होता है।

Chaitra Navaratri 2024, Chaitra Month, Lifestyle News
शैलपुत्री माता (सोशल मीडिया)


2- ब्रम्हाचारिणी

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रम्हाचारिणी की पूजा की जाती है इस दिन की पूजा में आप हरे रंग के कपड़े पहनें तो यह शुभ माना जाता है।

Chaitra Navaratri 2024, Chaitra Month, Lifestyle News
ब्रम्हाचारिणी माता

3- चंद्रघंटा

नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है तीसरी शक्ति माता चंद्रघंटा के पूजन में स्लेटी रंग ( grey Color)को पहनना शुभ माना जाता है। इस रंग को पहनने से सारे बिगड़े काम पूरे होते है।

Chaitra Navaratri 2024, Chaitra Month, Lifestyle News
चंद्रघंटा माता

4-कुष्मांडा

माता दुर्गा की चौथी शक्ति का नाम कुष्मांडा है जिनकी आठ भुजाएं होती है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा करने के समय आप ऑरेंज कलर के कपड़े पहनकर पूजा करें माता को नारंगी रंग प्रिय होता है।

Chaitra Navaratri 2024, Chaitra Month, Lifestyle News
कुष्मांडा माता

5-स्कंदमाता

नवरात्रि के पांचवें दिन माता स्कंदमाता का पूजन किया जाता है इस मौके पर आप सफेद रंग के कपड़े पहनें। कहते हैं माता को इस दिन सफेद रंग प्रिय होता है इसलिए पूजन में यह रंग पहनने से भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

haitra Navaratri 2024, Chaitra Month, Lifestyle News
स्कंद माता

6- कात्यायनी

नवरात्रि के 6वें दिन को माता कात्यायनी के नाम से जाना जाता है इस दिन की पूजा में आपको लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए। माता के इस स्वरूप को अमरकोष में पार्वती का दूसरा नाम बताया गया है। इसलिए इस दिन की पूजा में लाल रंग के कपड़ें पहनें।

Chaitra Navaratri 2024, Chaitra Month, Lifestyle News
कात्यायनी

7-कालरात्रि

नवरात्रि के 7 वें दिन का स्वरुप माता कालरात्रि के नाम होता है इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। माता को कई नामों से जाना जाता है जिसमें काली, महाकाली, भद्रकाली, भैरवी, रुद्रानी, चामुंडा, चंडी और दुर्गा के कई विनाशकारी रूपों में शामिल है। कहा जाता है देवी का यह रूप सभी राक्षस भूत, प्रेत, पिसाच और नकारात्मक ऊर्जाओं के नाश के लिए होता है।

Chaitra Navaratri 2024, Chaitra Month, Lifestyle News
काल रात्रि

8- महागौरी

नवरात्रि का आठवां दिन खास होता है इस दिन माता के आठवें स्वरूप यानि कि, महागौरी माता का पूजन किया जाता है इस दिन पर पूजा में गुलाबी रंग के कपड़े पहनें यह शुभ माना जाता है।

Chaitra Navaratri 2024, Chaitra Month, Lifestyle News
महागौरी

9-सिद्धिदात्री

नवरात्रि का 9वां और अंतिम दिन माता सिद्धिदात्री के नाम होता है इस दिन के पूजन में बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसलिए इस रंग के कपड़ें पहनें।

Chaitra Navaratri 2024, Chaitra Month, Lifestyle News
सिद्धीदात्री

यहा दी गई जानकारी के अनुसार आप नवरात्रि के 9 दिनों के लिए अलग-अलग प्रकार के रंगों के कपड़े पहन सकते है।