यह फल खाने से स्किन टैनिंग से होगा बचाव और भी है कई फायदे, आज़मा कर देखें

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: सर्दी के मौसम में मीठी-मीठी धूप का मजा लेना भला किसे पसंद नहीं होता। इस मौसम में दोपहर में धूप सेंकने से बेहतर कुछ भी नहीं है। लेकिन, धूप में बहुत अधिक समय बिताना हानिकारक भी हो सकता है। लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। लेकिन एक फल है जो आपकी त्वचा के लिए चमत्कार कर सकते हैं। वो है अंगूर। (Grapes)

    अंगूर (Grapes) खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। अंगूर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं।  इसमें पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस जैसे और भी पोषक तत्व पाए जाते हैं।  इसमें K, C, और B9 जैसे विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंगूर (Grapes) को अपनी रोजाना की डाइट में सेवन करके आप अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल के कम कर सकते हैं। अंगूर का सेवन करने से कई सेहत से जुड़े लाभ मिलते हैं। आइए जानें अंगूर का सेवन करने से कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।

    Types of grapes and benefits of red grapes

    जानकारों के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मौत दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण होती है। दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। हाल में हुए एक शोध से यह भी पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

    एक अध्ययन के मुताबिक, अंगूर खाने से यूवी किरणों से त्वचा की क्षति को रोकने में मदद मिल सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि ढाई कप अंगूर के दो सप्ताह के दैनिक सेवन से सनबर्न के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। अंगूर में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स एक और कारण है कि अंगूर आपकी त्वचा की देखभाल के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

    अंगूर आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल्स और यूवी रेडिएशन से बचाते हैं, जो बदले में आपको झुर्रियां, काले धब्बे, उम्र बढ़ने के संकेतों और त्वचा के कैंसर से बचा सकता है। अतिरिक्त विटामिन C आपकी त्वचा के लिए कोलेजन का उत्पादन करने के लिए महत्वपूर्ण है, जो आपके चेहरे को युवा बनाए रखने में योगदान देता है। चूंकि अंगूर विटामिन C  और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, इसलिए वे आपकी त्वचा को जवां दिखाने में भी मदद कर सकते हैं।

    आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अव्यवस्थित जीवनशैली के बीच माइग्रेन आम समस्या हैं।  ऐसे में अंगूर का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से काफी राहत मिल सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंगूर में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपको आंखों की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।