करवाचौथ के मौके पर अपनी खूबसूरती में लगाएं चार-चांद, इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन के साथ

    Loading

    नई दिल्ली : हमारे देश में करवा चौथ यह त्यौहार बड़े अच्छे से मनाया जाता है। इस त्यौहार में महिलाओं के लिए श्रृंगार बहुत मायने रखता है। करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और दुल्हन की तरह सजती संवरती है। 

    श्रृंगार में महत्वपूर्ण मेहंदी भी होती है। इस दौरान हाथों पर मेहंदी रचाना शुभ माना जाता है क्योंकि इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस साल आपके करवाचौथ व्रत को और भी खास बनाने के लिए आज हम करवा चौथ स्पेशल बेहतरीन मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन लेकर आएं है। 

    1. अरेबिक मेहंदी 

    सभी महिलाओं कीमेहंदी को लेकर अलग-अलग तरह की पसंद होती है। जिन महिलाओं को भरे हाथ वाली मेहंदी लगाना पसंद नहीं होता वह महिलाएं अरेबिक डिज़ाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। यह सिम्पल और अच्छी दिखती है। 

    2. ट्रेडिशनल मेहंदी 

    जिन महिलों को ट्रेडशनल लुक में तैयार होना काफी पसंद है वो महिलाएं करवाचौथ के मौके पर ट्रेडिशनल वाली मेहंदी डिज़ाइन लगा सकते है। यह आपको ट्रेडिशनल लुक को और भी बेहतर लुक देगी।

    3. ब्राइडल मेहंदी 

    ऐसी कई महिलाएं होती है जो करवाचौथ पर दुल्हन की तरह सजती और संवरती है ऐसे में यह दुल्हन मेहंदी उनके लुक में और भी चारचांद लगा देगी।आपको भरे हाथों वाली मेहंदी लगाना पसंद हैं तो आप ब्राइडल वाली मेहंदी की डिज़ाइन लगा सकती हैं। यह हाथों में बेहद रजती हैं। 

    4. बेल मेहंदी 

    ऐसी बहुत सी महिलाये है जनके पास समय की कमी होती है। तो वह महिलाएं अपने हाथों में बेल डिज़ाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। यह दिखने में जितनी सिंपल होती हैं उतनी ही खूबसूरत भी होती हैं। 

    5. क्रिस-क्रॉस मेहंदी 

    बहुत सी महिलाएं होती हैं जो मंडी लगाते वक्त ज्यादा देर तक बैठ नहीं पाती है। ऐसे में अगर आप कम समय में बेहद अच्छी और भरी भरी मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आप क्रिस-क्रॉस मेहंदी लगाएं।