ठंड के दिनों में ज़रूर खाएं ‘आटे की पिन्नी’, शरीर को मिलेगी नई ताकत, जानिए इसकी आसान रेसिपी

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: सर्दियों में अक्सर हमें ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है जो हमारे शरीर को ताकत दें और हमें मौसमी बीमारियों से बचाए। इन्हीं में से एक है ‘आटे की पिन्नी’ (Aate ki Pinni Recipe)। जिसे आमतौर पर पंजाबी लोग सर्दियों के मौसम में अपने घर में बनाते हैं और रोज सुबह दूध के साथ इन पिन्नियों का सेवन करते हैं। यह शरीर को बेहिसाब ताकत देता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इसे घी और सूखे मेवों आदि का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी-

सामग्री

गेहूं का आटा- 1 कप

पिसा हुआ गुड़- 1 कप

घी- 1 कप

काजू- 10 से 12

बादाम – 10 से 12

पिस्ता – 10 से 12

आधा चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि

पिन्नी को बनाने के लिए एक बाउल में आटा लें। इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखें। इसे कुछ देर के लिए गर्म करें।

कढ़ाई में घी डालें। इसे गर्म करें। अब इसमें आटा डाल दें। इसे कुछ देर तक भूनें। इसे तब तक भूनें जब तक इसका रंग ब्राउन न हो जाए।

इसके बाद आटे को एक प्लेट में निकाल लें। इसमें पिसा हुआ गुड़ मिलाएं। इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालें। इसमें इलायची पाउडर डालें। इसे अच्छे से मिलाएं।

अब दोनों हाथों पर घी लगाएं। इसके बाद इस मिश्रण से गोल आकार के लड्डू बनाएं। ऐसे तैयार हो जाएंगी आटे की पिन्नी।