Grapes Lassi, Summer Food
गर्मी में बनाएं अंगूर की रेसिपी (Social Media)

अगर आप भी दही की सादी लस्सी का सेवन करते है, तो इस बार थोड़ा एक्सपीरिमेंट करके देखिएं। जी हां अगर आप अंगूर खाना ज्यादा पसंद करते है तो आप अंगूर की लस्सी बना सकते है।

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मी का सीजन (Summer Season) जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में हर कोई गर्मी से बचने और खुद को स्वस्थ रखने के उपाय खोज रहे है ऐसे में अगर आप भी दही की सादी लस्सी का सेवन करते है, तो इस बार थोड़ा एक्सपीरिमेंट करके देखिएं। जी हां अगर आप अंगूर खाना ज्यादा पसंद करते है तो आप अंगूर की लस्सी बना सकते है। इसे बनाना इतना आसान है कि, आप कुछ देर में ही इसका मजा ले पाएंगें।

जानिए कैसे बनाएं और क्या चाहिए

यहां पर गर्मी में अंगूर की लस्सी पीने से आपको गर्मी के पूरे सीजन में पेट में ठंडक का अहसास होता है और आप पानी की कमी से भी बचे रहते है। इसके लिए जान लीजिए क्या चाहिए चीजें

सामग्री

काले अंगूर- 50 ग्राम
दही- 250 ग्राम
चीनी- 40 ग्राम
भुना जीरा- 1 चुटकी
नमक- स्वादानुसार
बर्फ- जरूरत के मुताबिक

जानें डिश बनाने की रेसिपी

यहां पर इन सभी सामग्री के साथ लस्सी की रेसिपी बनाना बेहद आसान है जो इस प्रकार है..

1-अंगूर की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें धोकर अच्छे से पीस लें।
2- इसके बाद दही लें और इसमे चीनी, नमक और बर्फ डाल दें और ब्लेंडर की मदद से पीस लें।
3-अब तैयार हुए मिक्सचर में भुना जीरा डालें और बस तैयार है आपकी टेस्टी अंगूर की लस्सी।