सीमा कुमारी
नई दिल्ली: ‘जन्माष्टमी’ (Janmashtami 2023) का पावन पर्व इस बार यह आज यानी 6 सितंबर 2023, बुधवार के दिन मनाया जा रहा है। महिलाओं ने इस खास त्योहार की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए माखन के अलावा धनिया की पंजीरी (Dhaniya Panjiri) का भी भोग लगा सकते हैं। भगवान कृष्ण को धनिया की पंजीरी भी काफी पसंद है। इस बार आप धनिया की पंजीरी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना तो काफी आसान है। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छी है। बहुत ही कम समय में तैयार होने वाली धनिया की पंजीरी की रेसिपी आइए जानें
सामग्री
धनिया पाउडर
देशी घी
मखाने
पिसी चीनी या बुरा
नारियल
काजू, बादाम
चिरोंजी
बनाने की विधि
- धनिया पंजीरी बनाने के लिए एक भारी तले वाली कढ़ाई लें और घी गर्म हो जाए।
- जब घी गर्म हो जाए तब इसमें पिसे हुए धनिया को डालें और अच्छी तरह से भूल लें।
- पंजीरी बनाने का ये आसान तरीका है, जबकि कुछ लोग साबुत धनिया को भून कर पीसते हैं।
- आप अपनी सहूलियत के मुताबिक इसे बना सकते हैं। मखाने को काट कर 4 टुकड़े करें और घी में तल लें।
- अच्छे से सिकने के बाद इन्हें निकाल लें। मखाने जब ठंड हो जाएं तो इसे दरदरा पीस लें।
- अब काजू बादाम को भी कद्दूकस कर लें या फिर बारीक काट लें।
- मखाने जब ठंडे गो जाएं तो इसे दरदरा पीस लें।
- अब काजू बादाम को भी कद्दूकस कर लें या फिर बारीक काट लें।
- अब भुना धनिया, पिसे हुए मखाने, कद्दूकस किया नारियल, पिसी शक्कर और मेवा को अच्छी तरह से मिला लें।
- धनिया पंजीरी तैयार है, तुलसी पत्ते डालें और फिर लड्डू गोपाल को भोग लगाएं।