इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए रोजाना यह सूप पीया करें, जानिए आसान रेसिपी

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: सर्दियों में ‘वेजिटेबल सूप’ (Vegetable Soup) पीना भला किसे पसंद नहीं होता है। सूप पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ वेट भी कंट्रोल रहता है। वेजिटेबल सूप बनाने के लिए आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जियां का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसमें कम से कम मसालों का इस्तेमाल किया जाए। वहीं, देसी घी के इस्तेमाल से सूप की गुडनेस बढ़ जाती है। आइए जानें वेजिटेबल सूप की रेसिपी –

    सामग्री:

    नींबू

    धनिया

    लहसुन

    हरी मिर्च

    पत्ता गोभी

    गाजर

    धनिया

    नमक

    बनाने की विधि:

    नींबू धनिया के इस्तेमाल से बनने वाले इस वेजिटेबल सूप को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें।

    अब इस गर्म तेल में लहसुन की कलियां, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का पका लें।

    जब ये पकने लगे तो पत्ता गोभी, गाजर, धनिया और नींबू का रस डालकर मिला लें।

    अब मध्यम आंच पर दो मिनट तक सब्जियों का पका लें।

    सब्जियां पक जाएं, तो ऊपर से नींबू का रस और उबले हुए कॉर्न डालकर मिला लें।

    अब नमक मिलाकर धनिया पत्तियों से गार्निश कर लें।

    सब्जियों से तैयार नींबू-धनिया का सूप तैयार है। गर्मागर्म अपने परिवार को सर्व करें।