भीगे हुए चने का बचा पानी पीने से इन रोगों से मिल सकता है छुटकारा, आज़मा कर देखिए

    Loading

    -सीमा कुमारी

    स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ खान-पान का होना बेहद जरूरी है। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। आपने कई लोगों से सुना होगा कि सुबह भिगोए हुए चने खाओ और ताकत बढ़ाओ।

    सभी जानते हैं कि, अंकुरित चने (sprouted grams) खाने के कई फायदे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिस पानी में चना भिगोकर रखा जाता है, उसे पीने के कई फायदे भी हैं। इसलिए जो लोग कच्चे चने खाना पसंद नहीं करते हैं, वे चने का पानी पी सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए कमाल के लाभ देता  है। चने का पानी भीगे हुए चने की तरह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानें इसे खाने के फायदे के बारे में –

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, भीगे हुए चने का पानी पीने से त्वचा से संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं। इससे आपकी स्किन पर भी ग्लो आता है।

    चने में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फास्फोरस पाया जाता है। जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक होते हैं। रोज सुबह खाली पेट कच्चे चने के पानी का सेवन करने से शरीर हर तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहेगा और बार-बार बीमार होने का खतरा भी कम हो सकता है।

    भीगे हुए चने के पानी का सेवन करके आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर आपका वजन कम करने में भी सहायता करता है। सुबह उठकर खाली पेट आप भीगे हुए चने के पानी का सेवन आप कर सकते हैं।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि, भीगे हुए चने का पानी पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती हैं।  क्योंकि, चने में आयरन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होगी। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला आयरन आपके हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में भी मदद करता है।

    भीगे हुए चने का सेवन करने से डायबिटीज के खतरे से भी बच सकते है। रोजाना चने का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    भीगे हुए चने का पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, यह गैस, अपच जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।