इस तरीके से हर दिन खाएं अलसी, हार्ट से जुड़े खतरे रहेंगे दूर और भी हैं कई फायदे

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: अलसी के बीजों (Flax seeds)  में सेहत का खजाना छिपा हुआ है। इसका सेवन आपको कई स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से बचा सकता है। अलसी के बीज खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। फैट कम करने जैसे फायदे होते हैं। लेकिन, शायद आज हम इसे इस्तेमाल करना ही भूल गए है। ऐसे में हम आपको इस सुपरफूड के बारे में बताने वाले हैं जिसे आप अपने जीवन का हिस्सा बनाकर कई फायदे प्राप्त कर सकते है। आइए जानें इसके फायदों के बारे में-

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, अलसी के बीज में ओमेगा 3 (Omega 3) भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) को बेहतर करने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक (heart attack) का भी खतरा कम होता है। ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

    कई बार आप सुबह उठते हैं और अपने आप को थका-थका सा महसूस करते हैं। दरअसल, ये आपके शरीर में एनर्जी की कमी के कारण हो सकता है जिसमें कि भुनी हुई अलसी खाना फायदेमंद हो सकता है। वो ऐसे कि भूनी हुई अलसी में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। जब आप इस भून देते हैं तो आप इसे सीधे तौर पर खा सकते हैं या फिर इसे हल्का-हल्का पाउडर जैसा बना कर अपने ब्रेड या सैंडविच में रख कर खा सकते हैं। इस तरह ये आपकी एनर्जी बूस्ट करने में मदद करेगा।

    एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, अलसी के सेवन से बढ़ती उम्र के लक्षण भी चेहरे पर कम दिखाई देते हैं। इससे फेस पर नजर आने वाली झुर्रियां और फाइन लाइन भी कम होती हैं। इससे स्किन (glowing skin) चमकदार होती हैं।

    अगर बात करें अलसी के पोषक तत्वों की तो यह लिग्नन्स, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, प्रोटीन और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड जैसे अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) या ओमेगा-3 जैसे तत्वों का भंडार हैं। इन पोषक तत्वों का सेवन विभिन्न रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

    अलसी में अल्फा लाइनोइक एसिड पाया जाता है, जो अर्थराइटिस, अस्थमा और डायबिटीज जैसे गंभीर रोगों से लड़ने में हमारी सहायता करते हैं। ओमोगा 3 मछलियों में ज्यादा पाया जाता है, इसलिए शाकाहारी लोगों के शरीर में ओमेगा 3 की मात्रा को पूरा करने के लिए अलसी के बीज एक अच्छा विकल्प है। इसके रोजाना सेवन से हमारे शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अलसी के बीज को आप सुबह में खाली पेट गरम पानी में 1 चम्मच मिलाकर पी सकते हैं। यह बहुत ज्यादा लाभकारी होता हैं। इस तरीके से खाने से फैट तेजी से घटता हैं।

    अलसी के बीज के अनगिनत लाभ होते हैं। लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके औषधीय गुणों की बात करें, तो इसमें एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीट्यूमर, एंटीडायबिटिक आदि गुण होते हैं। इसमें मौजूद ये सभी गुण कई खतरनाक रोगों से बचाए रखती हैं। इसके बीजों और तेल के नियमित सेवन से आप कैंसर, ट्यूमर, डायबिटीज, फंगल इंफेक्शन, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, हाई ब्लड शुगर जैसी समस्याओं से बचे रह सकते हैं।