millet bajra

Loading

सीमा कुमारी 

नई दिल्ली: हमारे खानपान में कई तरह के अनाज शामिल है। जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं अनाजों में शामिल है ‘बाजरा’। (millet grain) बाजरा खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है, बाजरा आपको कई बीमारियों से खतरों से भी बचाने का काम कर सकता है, बाजरा की खेती मुख्यतः भारत राजस्थान, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश में होती हैं।

‘बाजरा’ पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, अमीनो एसिड, आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, फाइबर और राइबोफ्लेविन, फोलिक एसिड, थायमिन, नियासिन और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं, तो आइए जानें इसे खाने से सेहत और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

एक्सपर्ट्स की मानें, तो बाजरे में मैग्नीशियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह हार्ट को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उसे धड़कने में भी मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन, कार्डियोवैस्कुलर टिश्यू को बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें पाया जाने वाला विटामिन-B3 हार्ट डिजीज का खतरा कम करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करता है।

बाजरा में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फिनोलिक्स पाया जाता है। ये बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोके जाने के लिए जाना जाता है। यह त्वचा के बढ़ते उम्र के संकेतों को रोकने में भी मदद करता है। त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। और चेहरे पर झुर्रियों को भी कम करने में मदद कर सकता है।

बाजरा पेट के लिए हल्का माना जाता है। जिन लोगों को अल्सर और एसिडिटी की समस्या है, उनके लिए बाजरा किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

जिन व्यक्तियों को अस्थमा की बीमारी है, उनके लिए बाजरा बहुत लाभदायक माना जाता है। अस्थमा को होने से भी रोकने का काम करता है बाजरा। बच्चों को बाजरा का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए, इससे अस्थमा होने का खतरा कम हो सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यदि बाजरे का सेवन सही समय पर किया जाए, तो शरीर को ज्यादा स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ब्रेकफास्ट के तौर पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आप सारा दिन एनर्जेटिक रहेंगे और आपका पेट भरा हुआ रहेगा। इसके अलावा, दोपहर के भोजन में गेहूं या फिर चावल की जगह आप इसका सेवन कर सकते हैं। रात में बाजरे का सेवन करने से पाचन में मदद मिलती है। इसमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जिससे आपको रात में काफी अच्छी नींद आती है।