Torai Benefits, Health Benefits
तोरई खाने के फायदे (सोशल मीडिया)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मी का मौसम(Summer Season) शुरु हो चुका है। इस मौसम में हरी सब्जियों (Green Vegetable) का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मददगार होती है। इन्हीं हरी सब्जियों में तोरई (Ridge Gourd) भी शामिल है।

आपको बता दें, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। तोरई में विटामिन-C, फाइबर, प्रोटीन, सोडियम, विटामिन-बी6 जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो ऐसे में आइए जान लीजिए तोरई के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में।

इन फायदों के लिए करें तोरई का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी तोरई का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाला पेप्टाइड और एल्कलॉइड ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।

गर्मियों में पानी वाली हरी सब्जियां पेट के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। तोरई में मौजूद फाइबर पेट और आंतों की सफाई करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट सही से साफ होता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या से भी निजात मिलती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, तोरई की सब्जी का सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। ऐसे में यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

तोरई में आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है। तोरई खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती।

तोरई मोटापा घटाने के साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार होती है। इसके नियमित से हम गर्मियों में कई बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहेंगे। इसमें विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।