(Image-Social Media)
(Image-Social Media)

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: आपने अक्सर कई लोगों की आंखों के आस-पास सफेद रंग के दाग बने हुए देखे होंगे। ये दाग यानी आंखों के आस-पास सफेद रंग का होना शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने के संकेत हो सकते हैं। ज्यादातर नाक, गाल और आंखों के नीचे या आसपास सफेद दाने नजर आते हैं, जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। यदि समय रहते अगर इसका नाl करवाया जाए, तो यह हमेशा के लिए रह जाते हैं। आंखों के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा होने के पीछे कई कारण हैं, जैसे डायबिटीज, लिवर संबंधी बीमार, कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाना और अनुवांशिक कारण हो सकते हैं। जिन्हें आप कुछ घरेलू उपाय आजमाकर कम कर सकते हैं। आइए जानें उन घरेलू उपायों के बारे में-

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्याज के रस में थोड़ा-सा नमक मिलाकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे आंखों के आसपास जमा दाग-धब्बों पर लगाएं और 15 मिनट बाद ताजे पानी से धो लें। नियमित ऐसा करने से आप खुद फर्क महसूस करेंगे।

    दूध स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना 1 गिलास दूध पीने से चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे दूर होते हैं। आंखों के ऊपर सफेद दाग या फिर मस्से से राहत पाने के लिए आप दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए बस आप रूई को कॉटन में भिगोकर उस हिस्से पर लगाएं। रातभर उसे ऐसा ही रहने दें। सुबह उठकर पानी से मुंह धो लें। ऐसा करने से आपको कुछ दिन में ही फर्क दिखने लगेगा।

    केले के छिलके का उपयोग प्राकृतिक तरीके से आंखों के नीचे जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए किया जाता है। केले के छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंजाइम प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इस उपाय को करने के लिए केले के छिलके को टुकड़ों में काटकर आंखों के नीचे मालिश करके 30 मिनट बाद चेहरा धो लें।

    दही में लैक्टिक एसिड और ब्लीचिंग एजेंट होते हैं। दही में नींबू में मिलाकर लगाने से कुछ ही दिनों आंखों नीचे बढ़े कोलेस्ट्रॉल की वजह से स्किन में आए दाग-धब्बे कम हो जाएंगे। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, लहसुन की कली को पीसकर आंखों के आसपास वाली त्वचा व सफेद दानों पर रगड़ें। इससे थोड़ी जलन महसूस होगी लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। दिन में कम से कम 2-3 बार ऐसा करने से सफेद दाग धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।