अगर आपको लग रही हो ज़्यादा ठंड, तो जरूर जानिए किस बात की कमी है बॉडी में

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: सर्दियों में ठंड लगना और हाथ-पैरों का सुन्न हो जाना एक कॉमन प्रॉब्लम है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें बाकियों की तुलना में ठंड का एहसास काफी ज्यादा होता है। फिर चाहे सर्दियां हों या गर्मियां, इन लोगों के हाथ-पैर बर्फ की तरह ठंडे रहते है। क्या कभी आपने यह जानने की कोशिश की है कि, ऐसा क्यों होता है? क्यों कुछ लोगों को बाकियों की तुलना में ठंड ज्यादा लगती है? जरूरत से ज्यादा और हर समय ठंड लगने के पीछे कई कारण हो सकते है। ऐसे में आइए जानें उन समस्याओं के बारे में जिनकी वजह से लोगों को जरूरत से ज्यादा ठंड लगती है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों का ब्लड सर्कुलेशन कम रहता है उन लोगों को ज्यादा ठंड लग सकती है। ऐसी स्थिति में धमनियां संकुचित हो जाती हैं, जिससे आपके अंगों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है और आपको बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लग सकती है।

    आयरन खून का अहम हिस्सा होता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं की शरीर के चारों ओर ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है। साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक कोशिका ठीक से काम कर सके। शरीर में आयरन की कमी होने से कोशिकाएं ऑक्सीजन को सही तरह से शरीर के चारों तरफ नहीं ले जा पाती। शरीर में आयरन की कमी होने पर व्यक्ति को ज्यादा ठंड महसूस होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में आयरन से भरपूर चीजों जैसे मीट, अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें ।

    एक्सपर्ट्स की मानें तो  पोषक तत्वों की कमी से भी एनीमिया हो सकता है। विटामिन B-12 और फोलिक एसिड की कमी वाले लोगों में भी ज्यादा ठंड लगने की समस्या हो सकती है।

    जिन लोगों का बीएमआई 18.5 या उससे कम होता है। ऐसे लोगों को भी ठंड का एहसास बाकियों लोगों की तुलना में काफी ज्यादा होता है। कम वजन वाले लोगों में मसल मास काफी  कम होता है। मसल मास शरीर के तापमान को मेंटेन रखने, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और शरीर में हीट पैदा करने के लिए जरूरी माना जाता है। मसल्स शरीर में 25 फीसदी तक नेचुरल हीट का निर्माण करते है। जितनी ज्यादा आपके शरीर में मसल्स बनती हैं, उतनी ज्यादा गर्मी पैदा होती है।  

    रिसर्च के मुताबिक, महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा ठंड की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसका एक मुख्य कारण एस्ट्रोजन है। एस्ट्रोजन शरीर में ब्लड के फ्लो को कम करता है। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा ठंड महसूस होती है क्योंकि इस दौरान उनके शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ जाता है।