ठंड के मौसम में गुड़ किसी वरदान से नहीं है कम, जानिए अच्छे हेल्थ के लिए इसके घरेलू नुस्खे

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: पोषक तत्वों से भरपूर ‘गुड़’ (Jaggery) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में गुड़ खाना बेहद फायदेमंद होता है। गुड़ एकदम देसी और हमारी परंपरागत मिठाई  है। इसे गन्ने से तैयार किया जाता है लेकिन साथ ही ताड़ के रस और खजूर के रस से भी गुड़ तैयार किया जाता है।

गुड़ में कैलोरी के अलावा और भी कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखते  है। साथ ही जो आपको सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाने में भी मददगार है। अक्सर खाना खाने के बाद लोग गुड़ खाना पसंद करते हैं।

इसके अलावा, लोग चना और गुड़ भी खाते हैं। सर्दियों के मौसम में गुड़ के साथ और कई चीजें भी खा सकते हैं। जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। आइए जानें गुड़ के साथ किन चीजों के साथ खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में घी को सुपर फूड के रूप में जाना जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ आपको बीमारियों से भी बचाता है। लोग खाने में घी का इस्तेमाल कई तरीकों से करते हैं। आप खाना खाने के बाद घी और गुड़ का मिश्रण खा सकते हैं, इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कब्ज से भी राहत मिलती है।

सर्दियों में अक्सर लोग अदरक खाने की सलाह देते हैं। अगर आप अक्सर सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान रहते हैं, तो अदरक और गुड़ का मिश्रण एक बार जरूर ट्राई करें, इसे खाने से आपको से राहत मिल सकती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, सर्दियों में रोजाना शहद में गुड़ मिलाकर खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बूस्टर के रूप में काम करते हैं। अगर आप सर्दियों में मौसमी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो गुड़ और शहद जरूर खाएं।

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। आप इसमें गुड़ भी मिला सकते हैं, इससे सूजन से आराम मिल सकता है। इसके अलावा, यह गले में खराश को शांत करने में भी मददगार है।

सर्दियों में अक्सर लोग सर्दी-खांसी और जुकाम से परेशान रहते हैं, इससे राहत पाने के लिए आप एक पैन में पानी गर्म करें, इसमें तुलसी के पत्ते, गुड़, काली मिर्च, दालचीनी मिलाएं। इस मिश्रण को कुछ देर तक उबालें, फिर इसे छानकर पिएं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।