Social Media
Social Media

    Loading

    -सीमा कुमारी

    हमारे जीवन में फलों का बड़ा महत्व है। यह हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं के उपचार में तो सहायक होते ही हैं साथ ही साथ यह हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी बचाए रखते हैं। इन्हीं फलों में से एक गुणकारी फल का नाम ‘कीवी’ है।  

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये हर उम्र के लोगों को लिए बेहद फायदेमंद है और हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाता भी है। यही वजह है कि, कई हेल्थ एक्सपर्ट इसे डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देते है। ‘कीवी’ में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसके जरिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाया जा सकता है। इम्यूनिटी बूस्ट होने से इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। ऐसे में आइए जानें कीवी’ से होने वाले फायदे के बारे में-

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों को ज्वाइंट पेट और हड्डियों में अक्सर दर्द रहता है उनके लिए कीवी काफी मददगार साबित हो सकता है।

    कीवी’ आंखों के लिए बेहद स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसका कार्य आंखों की रेटिना को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उसमें होने वाली किसी भी बीमारी से भी बचाए रखने का है। इसलिए आंखों से जुड़ी हुई समस्या से बचे रहने के लिए भी आप कीवी फल का सेवन कर सकते हैं।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि डेंगू जैसी बीमारियों में कीवी जूस पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे प्लेटलेट्स बढ़ जाता हैं।

    कैंसर आज एक जानलेवा बीमारी बन चुकी है जिसके कारण हर साल हजारों लोगों की मौत होती है। इसलिए हमें अपने खान-पान के प्रति बेहद सतर्क रहना चाहिए ताकि हम ऐसी जानलेवा बीमारियों से बचे रहें।

    कीवी फल का सेवन आपको इस घातक बीमारी से बचाए रखने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें एंटी-कैंसर गुण मौजूद होता है। इसलिए यदि अगर आप हफ्ते में तीन से चार बार भी कीवी फल का सेवन करते हैं तो यह आपको कैंसर के खतरे से काफी हद तक बचाए रखेगा।

    कीवी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद है। क्योंकि, इसमे फॉलिक एसिड और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में कीवी का सेवन करना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद है।