जानें केले के पत्ते पर भोजन करने के फायदे

    Loading

    -सीमा कुमारी

    दक्षिण भारत (South India) में आज भी लोग केले के पत्तों पर भोजन करना पसंद करते हैं, क्योंकि, यहां पर स्टील की प्लेट की बजाय केले के पत्ते पर खाना खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

    उनके मुताबिक, केले के पत्ते पर परोसा किया गया भोजन देखने में बहुत आकर्षक लगता है। हरे पत्तों पर परोसे गए भोजन को देखकर भोजन के प्रति आकर्षण और इच्छा बढ़ जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि केले के पत्ते पर भोजन करने के कई फायदे भी होते हैं। आइए जानें  केले के पत्ते पर खाना खाने के फायदे के बारे में –

    • रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार, केले के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल (Anti Bacterial) तत्व पाए जाते हैं। इससे खाने में मौजूद बैक्टीरिया (Bacteria) खत्म हो जाते हैं। इससे बीमार होने का खतरा कम हो जाता है।
    • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, केले के पत्तों में खाना-खाने से पेट से संबंधित बीमारियां जैसे कब्ज, अपच, गैस की समस्याएं दूर रहती हैं।ऐसे में इसका प्रयोग सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
    • अगर आप स्टील के बर्तन में खाना खाते हैं, तो उनको खाना खाने के बाद साबुन या सर्फ से धोना पड़ता है और कई बार बर्तन में केमिकल युक्त साबुन के अंश रह जाते हैं। फिर जब हम उसी बर्तन में खाना खाते हैं, तो खाने के साथ केमिकल हमारे शरीर में चला जाता है, जो हमारे शरीर को बेहद नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा, केले के पत्तों को ताजे पानी से धोकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • एक्सपर्ट्स बताते हैं कि केले के पत्ते पर खाना खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे, किडनी स्टोन्स से भी राहत मिल सकती है। अगर आप किडनी स्टोन्स की समस्या से परेशान हैं तो केले के पत्ते पर खाना जरूर खाएं।
    • केले की पत्तों पर मोम जैसी एक ऊपरी परत होती है। ये परत बहुत पतली होती है, लेकिन ये खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करती है। जब गर्म खाना केले के पत्ते पर परोसा जाता है, तो ये मोम पिघलकर खाने में मिल जाता है, जिससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है।