नींबू पानी के शौकीन तो भूलकर भी न करें ‘ऐसा’, सेहत को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

    Loading

    -सीमा कुमारी

    आमतौर पर, लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा-ठंडा नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। स्वाद और ठंडक के  साथ,नींबू पानी पीने से लोगों को कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। क्योंकि, इसके सेवन से शरीर को उचित मात्रा में विटमिन C, पोटाशियम और फाइबर मिलता है।इन हेल्थ बेनिफिट्स के बावजूद क्या आप जानते हैं ? नींबू का अत्यधिक सेवन व्यक्ति को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानें  जरूरत से ज्यादा नींबू-पानी पीने से स्वास्थ्य को कैसे गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं:

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा नींबू के सेवन से हो सकती है किडनी में समस्या: नींबू में एसिडिक लेवल अधिक मात्रा में होता है। इसके साथ ही इसमें ऑक्सलेट भी पाया जाता है। इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर में क्रिस्टल बन सकता है। जिससे किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।

    दांतों के लिए खतरनाक-

    नींबू पानी पीने के फायदे जरूर हैं, लेकिन ज्यादा नींबू पानी सफेद स्वस्थ दांतों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ‘नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल ऐंड क्रैनिफेशियल’ रिसर्च में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, नींबू पानी के ज्यादा सेवन से दांतों को नुकसान पहुंचता है।  क्योंकि, नींबू अत्यधिक अम्लीय होता है जो टूथ एनमल को कमजोर बना देता है। नींबू में सिट्रस एसिड होता है जिससे दांतों की सबसे बाहरी परत को नुकसान पहुंचता है। एक अन्य स्टडी के मुताबिक, लेमन जूस से दांतों को सॉफ्ट ड्रिंक के बराबर ही नुकसान पहुंचता है।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींबू या अन्य सिट्रस फ्रूट्स व्यक्ति में माइग्रेन की समस्या बढ़ा सकती है। ऐसा इसलिए, सिट्रस फ्रूट्स में टायरामाइन नाम का खास तत्व पाया जाता है, जो माइग्रेन की समस्या को बढ़ा सकते हैं। डेलवेयर बायोटेक्नॉलजी इंस्टिट्यूट ने भी सुझाव दिया है कि माइग्रेन से बचने के लिए नींबू पानी के सेवन से बचना चाहिए।

    विटामिन-सी की अधिक मात्रा से खून में आयरन का स्तर अत्यधिक बढ़ सकता है। शरीर में आयरन की अधिक मात्रा खतरनाक साबित हो सकती है। खून में आयरन की अधिकता से आंतरिक अंगों को भी क्षति पहुंच सकती है।

    बहुत अधिक नींबू पानी पीने से हड्ड‍ियां कमजोर हो जाती हैं। नींबू में अम्लीयता होती है, जिसकी वजह से हड्डियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कोशिश बहुत अधिक नींबू पानी पीने से हड्ड‍ियां कमजोर हो जाती हैं। नींबू में अम्लीयता होती है, जिसकी वजह से हड्डियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कोशिश करें कि नींबू पानी का सेवन नियंत्रित मात्रा में चिकित्सक के परामर्श से ही करें।

    इन सामान्य बातों को ख्याल रखते हुए ही नींबू पानी का इस्तेमाल करें।