सर्दी के दिनों में ज़रूर खाएं सिंघाड़े, हेल्थ की इन समस्याओं से मिलेगी बड़ी राहत

    Loading

    – सीमा कुमारी

    पोषक तत्वों से भरपूर सिंघाड़े सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये एक मौसमी फल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कच्चा सिंघाड़ा खाने से पाइल्स के कारण हो रही ब्लीडिंग और दर्द में राहत मिल सकती है। इसके अलावा, ये प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानें, सिंघाड़े के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में-

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिंघाड़े का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे- गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच से भी राहत दिला सकता है। यह दस्त की समस्या में भी फायदा पहुंचाता है। यह आंतों के लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा, इसके सेवन से भूख न लगने की समस्या भी दूर हो सकती है।

    सिंघाड़े में कैल्सियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसके सेवन से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा यह शारीरिक कमजोरी को भी दूर करता है, क्योंकि सिंघाड़े में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है।

    प्रेग्नेंसी में सिंघाड़ा खाने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। इससे गर्भपात का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा सिंघाड़ा खाने से पीरियड्स की समस्याएं भी ठीक होती हैं। इसके अलावा, सिंघाड़े में मौजूद आयोडीन, मैग्नीज जैसे मिनरल्स थायरॉइड और घेंघा रोग की रोकथाम में अहम भूमिका निभाते हैं।

    जानकारों के अनुसार, सिंघाड़ा दर्द निवारक का काम भी करता हैं। शरीर के जिस हिस्से में दर्द हो वहां पर सिंघाड़े का पेस्ट लगाने से आराम पहुंचता हैं। सिंघाड़ा खाने से फटी एड़ियों में भी राहत मिलती हैं।

    सिंघाड़े से ना सिर्फ शरीर के रोग दूर होते हैं बल्कि ये वजन कम करने भी सहायक होता हैं।दरअसल सिंघाड़े में लो कैलोरी और प्रचुर मात्रा में फाइबर होता हैं। वजन कम करने के लिए ये एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि, जिन लोगों को अस्थमा की शिकायत है उन्हें सिंघाड़े का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे खाने से सांस संबंधी समस्या में आराम मिलता है।