इस चीज का पत्ता आंखों के लिए है बेहद फायदेमंद, अवश्य आजमाएं

    Loading

    -सीमा कुमारी

    ये तो सभी जानते है कि, करी पत्ते (Curry Leaves) का इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता हैं। खासकर साउथ इंडियन डिशों (Dish) का स्वाद करी पत्ते के बिना अधूरा सा लगता हैं।

    वहीं अब उत्तर भारत में भी करी पत्ते के इस्तेमाल का चलन काफी बढ़ गया हैं। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि करी पत्ता (Curry leaves) खाने में स्वाद का तड़का लगाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवन का भी राज हैं। आइए जानें करी पत्ते के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो करी पत्ता आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता हैं। बता दें कि करी पत्ता ब्लड शुगर को नियत्रंण में रखने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता हैं। इसके लिए रोज सुबह तुलसी के पत्तों के साथ करी पत्ते का सेवन करें।

    करी पत्ता में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन  B1 और B2 पाया जाता हैं। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन और बालों को हेल्दी बनाते हैं।  

    करी पत्ता पाचन तंत्र मजबूत करने में भी काफी सहायक होता हैं। खाली पेट करी पत्ता खाने से न सिर्फ पेट दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, बल्कि कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानियों से भी राहत मिलती हैं। इसके लिए आप दही या छाछ के साथ भी करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं।  

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंखों के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता हैं, करी पत्ते में भरपूर मात्रा में विटामिन A पाया जाता हैं। यही कारण है कि, रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते का सेवन करना काफी लाभदायक साबित हो सकता   हैं। यह न सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है बल्कि आंखों को सेहतमंद बनाए रखने में भी काफी मदद करता हैं।