File Photo
File Photo

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: यूं तो बादाम स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन्स न केवल ब्लड शुगर कम करते हैं बल्कि यह वजन कम करने में भी मदद करते हैं। लेकिन गर्मी में क्या बादाम खाना चाहिए ऐसे में आइए जानें इसके बारे में-

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में यदि आप कच्चे बादाम का सेवन करते हैं तो गर्मियों में इसका सेवन न करें। कच्चा बादाम गर्मी में खाने से शरीर के अंदर गर्मी पैदा होने लगती है और ज्यादा गर्मी के कारण शरीर में हीट भी पैदा होने लगती है जिससे पाचन प्रभावित होता है और पेट की समस्याएं होने लगती हैं।

गर्मी में ज्यादा बादाम खाने से शरीर में फाइबर की मात्रा भी बढ़ जाती है जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होने लगती है। ऐसे में इससे व्यक्ति को पेट फूलने, कब्ज, अपच और पेट खराब जैसी समस्याएं भी परेशान करने लगती है। बादाम की तासीर गर्म होती है ऐसे में यदि व्यक्ति गर्मियों में बादाम ज्यादा खाता है तो उसे चेहरे पर पिंपल, लाल चकत्ते जैसी स्किन समस्याएं होने लगती हैं।

जो लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं, उनको गर्मी में बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। बादाम में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो कब्ज और सूजन की समस्या का कारण भी बन सकता है। जो लोग बहुत कम फाइबर का सेवन करते हैं उनको गर्मी में अपच की समस्या हो सकती है।

जानकारों की मानें तो, गर्मी में ज्यादा बादाम खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने लगती है। इसके अलावा फैट भी बढ़ जाता है। जैसे ही शरीर में इन दोनों की जरूरत से ज्यादा मात्रा होती है तो वजन  बढ़ने लगता है और व्यक्ति को ज्यादा भूख भी सताने लगती है। ऐसे में गर्मियों में आप ज्यादा बादाम का सेवन करने से परहेज ही करें।