Papaya Side Effects, Papaya, Papaya For Health, Papaya, Health
पपीता के नुकसान

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: पपीता (papaya) एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इस फल में एक पपेन (Papain) नाम का कंपाउंड होता है जो कि पेट के अस्तर को हेल्दी रखने के साथ स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके अलावा, ये आपके पेट को ठंडा करने के साथ कब्ज और बवासीर की समस्या से निजात दिला सकता है। लेकिन, पपीता खाने के बाद की गई ये गलती आप पर भारी पड़ सकती है। क्यों और कैसे, जानते हैं। इसलिए आइए जानें पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आप पपीता खाएं हैं, तो तुरंत ही दही खाने से बचना चाहिए। आधा-एक घंटा रुककर ही दही खाएं। पपीता तासीर में गर्म होता है और दही की तासीर ठंडी होती है। दोनों की तासीर अलग होने के कारण आपको फायदे की बजाय नुकसान पहुंच सकता है।

पपीता खाने के बाद आपको दूध पीने से बचना चाहिए क्योंकि पपीता और दूध, दोनों ही मिलकर आपको कब्ज का शिकार बना सकती है या फिर पेट गड़बड़ कर सकती है जिससे आप अचानक से बदहजमी, ब्लोटिंग और दस्त के शिकार हो सकते हैं। इसलिए, पपीता खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए।

पपीता खाने के बाद खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, मौसमी, कीवी, टमाटर खाने से भी परहेज करना चाहिए। इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। पपीता खाने के बाद अंडा खाना आपको परेशान कर सकता है। एक विटामिन सी और पपेन एंजाइम से भरपूर और दूसरा प्रोटीन और ओमेगा-3। अब इन दोनों को एक समय पर खाना आपके पेट को कंफ्यूज कर सकता है और यही आपको लंबे समय के लिए बीमार बना सकता है। जैसे बदहजमी, मतली, कब्ज और उल्टी।

पपीता और नींबू का एक साथ सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। यदि आप सलाद में पपीता खाते हैं, तो इसमें नींबू का रस न डालें। इससे यह जहरीला हो सकता है। नींबू और पपीता एक साथ खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर असंतुलित हो सकता है और व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो सकता है। इसलिए भूलकर भी पपीता और नींबू का एक साथ सेवन न करें।