जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में ‘इस’ तेल का कर सकते हैं इस्तेमाल, हो सकता है बड़ा फ़ायदा

    Loading

    -सीमा कुमारी

    ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद हैं। बल्कि यह कई औषधीय गुणों से भरपूर है, इसलिए वर्षों से इसका उपयोग किया जा रहा है। एक वक्त था जब जैतून का तेल सिर्फ खाना बनाने के काम आता था, लेकिन इसके फायदे पता चलने के बाद लोग इसे स्किन केयर, बालों के लिए और अन्य कई चीजों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

    लेकिन, यह ऑयल जोड़ों के दर्द से भी आपको निजात दिला सकता है। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो दर्द के प्रभाव को कम करने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। आप इन तरीकों से जैतून के तेल का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए कर सकते हैं। आइए जानें इस बारे में-

    अक्सर दादी-नानी नवजात शिशु की मालिश सरसों तेल में जायफल डालकर करते हैं। इससे नवजात शिशु का शारीरिक विकास सही से होता है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसके लिए सरसों का तेल जोड़ों के दर्द में भी आरामदायक साबित हो सकता है। इसके लिए जैतून और सरसों तेल को बराबर मात्रा में मिक्स कर जोड़ों पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मालिश करें। इससे जोड़ों के दर्द में जरूर राहत मिलेगा।

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। इसके लिए जायफल और जैतून के तेल को मिलाकर जोड़ों पर लगाने और मालिश करें।

    यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो जैतून तेल और समुद्री नमक को पानी में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब तेल जोड़ों पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद जोड़ों की मालिश करें। इस उपाय को करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।