शादी या किसी फंक्शन में जाना हो तो हमेशा लड़कियों को यही परेशानियां होती है की आखिर पहने क्या ? और कैसे दिखे ग्लैमरस। वेल, अगर आप भी किसी की शादी या फंक्शन में जाने का मन बना रही है और आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज है की शादी – फंक्शन में क्या पहनू, तो टेंशन लेने की कोई ज़रूरत नहीं। सारा अली खान वैसे बॉलीवुड के बेहद ही ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी अदाएं के हर कोई कायल हैं। आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के कुछ ऐसे लहंगे दिखाएंगे जिसे आप भी फॉलो कर बेहद ही ग्लैमरस दिख सकते हैं।
डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किये गए नूरियत कलेक्शन में सारा अली खान बेहद ही कमाल की लग रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा के नूरानियत कलेक्शन (Nooraniyat, 2021) को बड़ी नज़ाकत के साथ फ्लॉन्ट किया है। डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने यह सभी कलेक्शन मॉडर्न ब्राइड को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया है। वही उन्होंने इन लहंगे को रॉयल, ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच दिया गया है। अगर आप दुल्हन बनने जा रही हैं तो इन लहंगे को बेशक ट्राई कर सकती हैं।
अदाकारा सारा अली खान मनीष मल्होत्रा के इस पीच कलर के लाइट वेट लहंगे में किसी प्रिंसेस से बिलकुल भी कम नहीं लग रही हैं। इस रॉयल लहंगे पर ज्योमेट्रिकल सीक्वेन एम्ब्रॉयडरी है जोकि इसे डिफरेंट लुक दे रही है। इस सीक्वेन वर्क वाली लो कट चोली रॉयल्टी में ग्लैमर का तड़का लगा रही है।
सारा अली खान आइस मिंट कलर के इस प्यारे से लहंगे में भी काफी स्टनिंग नज़र आ रही हैं। इस लहंगे पर गोल्डन, आइवरी और सिल्वर एम्ब्रॉयडरी इसे कम्पलीट रॉयल लुक दे रही है वही इसका बैकलेस ब्लाउज उनके लुक को काफी हॉट बना रहा है। इस लुक में आप भी बेहद हॉट लग सकती हैं।
वही सारा अली खान डार्क ब्राउन कलर के इस हेवी लहंगे में काफी प्यारी लग रही हैं। साथ ही डीप फ्रंट प्लंजिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ सारा ने हेवी नेकलेस कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने क्रीम कलर का दुपट्टा भी कैरी किया है जोकि उनके हेवी लुक को काफी सूदिंग बना रहा है। लहंगे पर आलओवर हेवी एम्ब्रॉयडरी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इस रेड और जामुनी कलर के इस थ्री पीस लहंगा में भी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। लहंगे की चोली डीप फ्रंट प्लंजिंग नेकलाइन है। लेकिन अदाकारा ने इसमें दुपट्टे की जगह हेवी कोटी पहनी है जोकि उनको काफी हटकर लुक दे रही हैं। हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला यह लहंगा वाकई खूबसूरत है।
वही ब्लैक कलर वैसे तो ज़्यादातर शादियों में नहीं पहना जाता है लेकिन अगर आप किसी फंक्शन में जा रहे हैं तो सारा अली खान के इस हेवी एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लैक लहंगे में गज़ब ढा रही हैं। गोल्डन और आइवरी एम्ब्रॉयडरी लहंगे की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
अगर आप थोड़ा हेवी ब्राइडल लहंगा लुक कैरी करना चाहती हैं तो बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने डार्क नेवी ब्लू कलर का थ्री पीस लहंगा कैरी किया है। उसका कॉर्सेट काफी सिंपल है लेकिन लहंगे की कोटी और लहंगे पर हैवी एम्ब्रॉयडरी है। क्रेप सिल्क फैब्रिक पर हैवी एम्ब्रॉयडरी काफी उभरकर आ रही है।
वैसे आप सारा अली खान के किस लहंगे को तरय करना पसंद करेंगी ? कमेंट बॉक्स में बताएं।