Promise Day 2024, Valentine Day 2024
नवभारत डिजिटल डेस्क: वैलेंटाइन डे के वीक (Valentine Week) में पांचवा दिन प्रॉमिस डे ( Promise Day 2024) के रूप में मनाया जाता है। टेडी डे के बाद आने वाले इस दिन को कपल्स के बीच एक भरोसे और प्यार की डोर की मजबूती के लिए वादों को व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को कपल्स ही नहीं दोस्त भी अपने रिश्ते की मजबूती के लिए मनाते है।

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: फरवरी का महीना आते ही प्रेमी-प्रेमिकाओ के लिए एक अजब ही उत्साह देखने को मिलता है। क्योंकि, यह वैलेंटाइन वीक (Valentine Day) होता है, जो 7 से 14 फरवरी के बीच आता है। इस दौरान, प्रेमी जोड़े अलग-अलग तरीकों से अपने प्यार का इजहार करते हैं।

एक-दूसरे से करते हैं कसमें वादे

यूं तो कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक पूरा ही स्पेशल होता है। लेकिन, ‘प्रॉमिस डे’ (Promise Day 2024) की बात कुछ अलग होती है। प्रेमी जोड़े इस दिन एक दूसरे से मोहब्बत की कसमें वादे करते हैं। पर, क्या आपको पता है, इसे मनाने के पीछे आखिर वजह क्या है। अगर नहीं, तो आइए जानें प्रॉमिस डे के बारे में कुछ विशेष बातें।

क्यों मनाया जाता है  ‘प्रॉमिस डे’

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर साल 11 फरवरी को ‘प्रॉमिस डे'(Promise Day) मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे से कई कसमें और वादे करते हैं। कहते हैं रिलेशनशिप को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए प्रॉमिस का अहम रोल होता है।यही कारण है कि कपल्स इस दिन को बेहद खास तरीके से मनाते हैं। जोड़े इस स्पेशल दिन पर अपने रिश्तों को लेकर कई प्रॉमिसेज भी करते हैं। प्रॉमिस डे किसी भी रिलेशनशिप के लिए सबसे खास होता है। क्योंकि यही वो मौका होता है, जब कपल्स के साथ हंसी खुशी से रहने और हर कदम पर साथ निभाने के वादे करते हैं। इसलिए यह दिन सेलिब्रेट करना बेहद जरूरी होता है।

जाने क्या होता हैं महत्व

जिंदगी में प्रॉमिस का बड़ा महत्व होता है। यह प्यार और रिश्तों के लिए काफी अहम माना जाता है।वैलेंटाइन वीक के इस खास दिन पर लोग एक-दूसरे से वादे करते हैं, जो उनके रिश्ते को मजबूती और भरोसा देने का काम करते हैं। रिश्ते में नोंक-झोंक होना आम बात है। प्रॉमिस डे (Promise Day) यह याद दिलाता है कि आप हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। ऐसा माना जाता है कि प्रॉमिस करने से रिश्ते में विश्वास बढ़ता है और रिलेशनशिप सही राह पर चलती है।