Holi 2024, Holi 2024 Tips, Lifestyle News
होली का रंग छूड़ाने के टिप्स (डिजाइन फोटो)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: यूं तो होली की खुमारी लोगों पर हफ्तों (Holi 2024) पहले से चढ़ जाती हैं। ऐसे में सभी काफी उत्साहित रहते हैं। होली में रंगों से खेलने के लिए बच्चे और बड़े सभी में उमंग रहती है, लेकिन यह भी सब जानते हैं कि जितना मज़ा होली में रंगो से खेलने में आता हैं उतनी ही परेशानी होली के बाद रंगो को निकालने में होती हैं।

कई बार पक्का रंग लग जाने पर स्किन से रंग छुड़ाने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ती है। होली के बाद अगर आप खुद को रंग छुड़ाने की मशक्कत से बचाना चाहते हैं तो आप यह टिप्स आजमा सकते हैं। ऐसे में आइए जान लें। इन टिप्स के बारे में-

इन टिप्स से अब छूटेगा पक्का रंग भी

1- खीरा 

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, खीरे की मदद से भी होली के दौरान लगा जिद्दी रंग भी हटाया जा सकता है। पक्के रंग को छुड़ाने के लिए खीरे का रस निकालकर इस्तेमाल कर सकती हैं, वहीं खीरे में गुलाब जल मिलाकर भी इस्तेमाल करने से चेहरे पर लगा पक्का रंग निकल जायेगा।

2-बेसन

हाथों और बाकी शरीर पर ज्यादा रंग लग जाए तो इसके लिए बेसन का इस्तेमाल करें। आपको बेसन में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाना है। अब इसमें थोड़ा दूध मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से फेसपैक की तरह बना लें और अपने चेहरे, हाथ पैरों और जहां भी रंग लगा हो लगा लें। लगाने के बाद लगभग 20 मिनट रहने दें फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे तुरंत आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा।

3- नहीं करें गर्म पानी का इस्तेमाल

आपको बता दें, पक्के रंग को हटाने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। अगर आप गर्म पानी का इस्तेमाल करती हैं तो इससे रंग हल्का होने के बजाय और गहरा हो सकता हैं। इस वजह से गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

4- सॉफ्ट साबुन का इस्तेमाल

वहीं, गर्म पानी के साथ सॉफ्ट साबुन का प्रयोग करें। अगर आप कपड़े धोने वाले साबुन या किसी कठोर साबुन साथ ही स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। वहीं होली का रंग उतारने के दौरान आप गर्म पानी और कठोर साबुन का इस्तेमाल करने से बचें।

5- चावल का आटा

चावल का आटा नेचुरल स्क्रबर माना जाता है। ऐसे में चावल का आटा आप डेड स्किन को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल को दरदरा पीसकर उसमें शहद मिला लें, इसके बाद इसे उबटन की तरह शरीर पर मलकर रंग छुड़ा लें। रंग खेलने के बाद नहाते वक्त इस दही से त्वचा को साफ करें। आपकी स्किन पर चढ़ा रंग तेजी से साफ होगा और स्किन में ड्राइनेस भी नहीं आएगी। वहीं, दही से आपकी स्किन भी अच्छी होगी।

Holi 2024, Holi 2024 Tips, Lifestyle News

                                                                     होली का रंग छुड़ाने के टिप्स (सोशल मीडिया)

रंग खेलने से पहले लगा लें तेल

अगर होली के दौरान पक्का रंग लग गया है तो आप इस जिद्दी रंग को छुड़ाने के लिए तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। होली का पक्का रंग उतारने के लिए आप नहाने से पहले आप जहां-जहां पक्का रंग लगा है वहां पर तेल का इस्तेमाल करें और इस तरह नहाने से पहले तेल लगाने पर जल्दी पक्का रंग छूट जायेगा। वहीं तेल में नारियल का तेल या जैतून का तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।