Kiss Day 2024, Valentine Day 2024
किस वाली गली (डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के 7 वें दिन को किस डे (Kiss Day 2024) के तौर पर मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक में हग डे के बाद आने वाले दिन में कपल्स एक-दूसरे को किस करके दिन को सेलिब्रेट करते है। भारत में पाश्चात्य संस्कृति (Western Culture) के आने के बाद आज भी सार्वजनिक स्थानों पर किस करना सही नहीं माना जाता है लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां पर किस करने के लिए कपल्स की लाइन लगती है। 

कहां है ये किस वाली गली

दुनियाभर के लवर्स और कपल्स किस डे को मनाने के लिए इस किस स्टीट (kiss Street) की विजिट कर सकते है। यह गली दुनिया के मैक्सिको के गुआनाजुआतो में है जिसे ‘एले ऑफ द किस’ (‘Alley of the kiss’ ) गली के तौर पर जाना जाता है। इस गली में कपल्स टाइम स्पेंड करने आते हैं और ये मशहूर गली काफी संकरी है इसमें एक बार में एक ही कपल की एंट्री हो सकती हैं। इस वजह से लाइन में खड़े कपल्स अपनी बारी का इंतजार करते है। इस गली में किस करने का टाइम फिक्स हैं तो इस गली को शाम के वक्त बंद कर दिया जाता है।

इस वजह से फेमस है ये किस वाली गली

इस किस वाली गली ‘Alley of the kiss’ की बात की जाए तो इसे लेकर कहानी प्रचलित है जिसके बाद से ही इस गली में किस की शुरूआत हुई है। कहा जाता है एक अमीर लड़की को गरीब लड़के से प्यार हो गया था जिसके चलते उन्हें मिलने के लिए मना किया जाता था। इस वजह से दोनों ने साथ रहने के लिए इस गली में कमरे किराए पर ले लिए थे जहां पर दोनों अपनी बालकनियों से Kiss करते थे। इसकी जानकारी लोगों को लगने पर इस प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। जिसके बाद से इस गली को कपल्स के लिए किस गली के तौर पर जाना जाता है। इस गली को लेकर कहा जाता है प्रेम की निशानी के लिए इस गली में किस करना कपल्स के लिए अच्छा होता है।