Valentine Day 2024, Lifestyle News
वैलेंटाइन डे 2024 (file Photo)

Loading

सीमा कुमारी 

नवभारत डिजिटल टीम : ‘वैलेंटाइन वीक’ (Valentine Week 2024) शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। यह प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास पल होता है, जिसका इंतजार हर कपल्स को पूरा साल रहता है। इस दौरान प्रेमी-प्रेमिकाएं एक दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए कई सारे तोहफे देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार अपने पार्टनर को कप पर फोटो लगाकर फ़ोटो प्रिंट देना नहीं चाहते हैं। क्योंकि यह अब पुराना आइडिया हो गया हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप और किन-किन चीजों पर फोटो पेस्ट करवा कर दे सकते हैं। आइए जानें इस बारे में –

1- टी-शर्ट करें गिफ्ट

वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को फोटो प्रिंट करवा कर टी-शर्ट गिफ्ट कर सकते हैं। ये गिफ्ट आपके बजट भी आएगा और ज्यादा खर्च नहीं होगा और आपके पार्टनर को काफी पसंद आएगा।

Valentine Day, Valentine Day Gift

                                                                                   टी शर्ट पर फोटो करें प्रिंट (गूगल)

इन दिनों कस्टमाइज्ड गिफ्ट काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए यह गिफ्ट दे सकती हैं। इसमें, आप अपनी और अपने पार्टनर की तस्वीर प्रिंट करवा सकते हैं और उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं। उन्हें यह गिफ्ट निश्चित रूप से पसंद आएगा। ये आपके बजट में भी आ जाएगा और ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

किचन के बर्तनों पर

अगर कपल को खाने और बनाने का शौक है तो आप उनको किचन के बर्तनों का सेट, कटलरी सेट या फिर अच्छा सा डिनर सेट दे सकते हैं।

एयर प्यूरीफायर

अगर न्यूली मैरिड कपल नए घर में जा रहा है तो आप उनको एयर प्यूरीफायर गिफ्ट कर सकते हैं।  इससे उनके घर की रौनक भी बढ़ जाएगी और घर की आबोहवा भी साफ रहेगी। इसके अलावा, आप उन्हें ग्रीन प्लांट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। आमतौर पर आजकल प्लांट्स को गिफ्ट में दिए जाने का चलन तेज हो रहा है और ये काफी फायदेमंद भी हैं।

मोबाइल कवर

स्मार्टफोन यूजर्स को स्टाइलिश मोबाइल कवर लगाने का शौक होता हैं। तो वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को फोटो वाला स्टाइलिश मोबाइल कवर गिफ्ट कर सकते हैं। फोटो प्रिंट वाला मोबाइल कवर आप घर में भी बना सकते हैं।