Holika Dahan 2024, Lifestyle News, Holi 2024 Celebration
पहली होली मायके में क्यों मनाती हैं दुल्हन (डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, हम जानते हैं रंगो का त्योहार होली (Holi 2024) इस साल 25 मार्च को देशभर में मनाया जाता है इस दिन घरों में रंग और गुलाल से होली खेलते है। होली को लेकर पौराणिक कथाओं के अलावा कई मान्यताएं है, जिनके बारे में जानना जरूरी है। क्या आपको पता है शादी के बाद अपनी पहली होली मायके में क्यों मनाती है नई नवेली दुल्हन (Newly Bride) और क्या है इसके पीछे मनाने की मान्यता आइए जानते है। 

पहली होली मायके में क्यों

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, नवविवाहिता द्वारा शादी के बाद पहली होली मायके में मनाने की परंपरा होती है। इसके पीछे का कारण यह है कि पहली होली कभी भी सास और बहू को साथ जलते हुए नहीं देखनी चाहिए। इसलिए सास-बहू के रिश्तों में किसी प्रकार की खटास नहीं आए इसके लिए होली मनाई जाती है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि, पहली होली विवाहित जोड़ा, पत्नी के मायके में खेलता है, तो इससे नए वैवाहिक जोड़े के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और उनकी संतान भी स्वस्थ व भाग्यशाली होती है। इसलिए दुल्हन के साथ उनके पति को भी होली का त्योहार मायके में मनाना चाहिए। 

एक और है वजह

एक विवाहिता के लिए होली का त्योहार मायके में मनाने के पीछे भी एक औऱ वजह है जो विवाह के तुरंत बाद दुल्हन ससुराल में सहज महसूस नहीं कर पाती नए परिवार में खुद को ढाल नहीं पाती। इस वजह से ससुराल द्वारा दुल्हन को मायके में अपनी पहली होली मनाने की अनुमति दी जाती है। इसके अलावा कई मान्यताओं के अनुसार गर्भवती महिला को भी ससुराल में होली खेलना मना किया जाता है। वे मायके में होली का सेलिब्रेशन कर सकती है।