File Photo
File Photo

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: पितरों को समर्पित ‘पितृपक्ष’ सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि श्राद्ध पक्ष में हमारे पूर्वज धरती पर हमें आशीर्वाद देने आते है। इस दौरान कई लोगों को अपने पूर्वजों के आसपास होने का आभास भी होता है। कई लोग अपने सपने में पूर्वजों को देखते है। आइए जानें श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों का सपने में आना किन बातों का संकेत हो सकता है।

    अगर सपने में पितृ हंसते हुए दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब यह है कि पितृ आपसे प्रसन्न हैं। वे आपके कार्यों और सेवाओं से संतुष्ट हैं। इससे उनकी कृपा आप पर जरूर बरसेगी। आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होगा। वहीं, पितृ के आशीर्वाद से आप अपने जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल करने में सफल होंगे।

    गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर सपने में पितृ यानी आपके पूर्वज बाल संवारते हुए दिखाई देते हैं, तो यह संकेत है कि आपके ऊपर आने वाली बाधा दूर होने वाली है। जल्द आपको मुसीबत से मुक्ति मिल जाएगी।

    अगर सपने में पितृ रोते हुए दिखाई देते हैं, तो यह शुभ संकेत नहीं है। यह सूचित करता है कि कोई बड़ी बाधा या संकट आप पर आने वाला है और आपको सावधान रहने की जरूरत है। इस संकट से बचने के लिए पितृ पक्ष में तर्पण, पितरों का श्राद्ध और पिंडदान अवश्य करें।