Falgun Purnima 2024, Lifestyle News
फाल्गुन पूर्णिमा 2024 (सोशल मीडिया)

Loading

सीमा कुमारी 

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सनातन धर्म में फाल्गुन माह का बड़ा महत्व है। बता दें, फाल्गुन माह वर्ष का अंतिम महीना होता है। इसके बाद चैत्र का महीना शुरू होता है। हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस साल यह पावन तिथि (Falgun Purnima 2024) 25 मार्च को मनाया जाएगा।

 शुभ फलों की होती है प्राप्ति

मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा पर शुभ समय पर स्नान और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। आइए जान लीजिए फाल्गुन पूर्णिमा के किस शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करना चाहिए।

 स्नान और दान मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन आप सुबह 4.45 बजे से शाम 05 बजकर 32 मिनट बजे तक स्नान और दान कर सकते हैं। फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को चंद्रोदय 06 बजकर 44 मिनट पर होगा।

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 25 मार्च को दोपहर 12.29 बजे समाप्त होगी। ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा।

इन वस्तुओं का करें दान

सनातन धर्म में किसी खास दिन दान करने की परंपरा चली आ रही है। दान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप फाल्गुन पूर्णिमा के दिन श्रद्धापूर्वक लोगों को वस्त्र, दक्षिणा, भोजन और अनाज समेत कई चीजें दान कर सकते हैं।

इस खास अवसर पर सुबह स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें। क्योंकि श्री हरि को पीला रंग प्रिय है। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा कर खीर का भोग लगाएं। इसके पश्चात कन्याओं में प्रसाद का वितरण करें। माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान को सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।