Latthmar Holi 2024, Holi 2024
मथुरा की लठमार होली (सोशल मीडिया)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: होली से पहले ही मथुरा में रंग-बिरंगे रंगों (Mathura Holi 2024) का त्योहार शुरू हो गया है जहां पर बीते दिन 17 मार्च को लड्डू मार होली (Rangostav 2024) खेली गई वहीं पर आज बरसाना में लठमार (Latthmar Holi 2024) होली की धूम देखने के लिए मिलेगी। जहां पर महिलाएं परंपरा के अनुसार पुरूषों को मजाकिया अंदाज में पीटते नजर आएंगी और पुरूष अपना बचाव करेंगे। इस होली के लिए पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद सुरक्षा के इंतजाम कर लिए है तो वहीं पर जवानों को तैनात किया गया है।

बरसाना में आज तो कल नंदगांव में होली

लठमार होली का आयोजन आज बरसाना में किया जाएगा वहीं पर नंदगांव में 19 मार्च यानि कल होली मनाई जाएगी। बरसाना में आज होने वाली लट्ठमार होली के लिए पुलिस ने सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है जिस पर आसमान से जमीन तक पुलिस की नजर होगी। वहीं पर मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात किए गए है। व्यवस्था को लेकर एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करना है। वही पर ड्यूटी पर न आने वाले जवानों पर कार्रवाई की जा सकती है।  बता दें पूरे कस्बे को 6 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है जहां पर प्रत्येक जोन पर जनरल मजिस्ट्रेट रहेंगे। 

Holi 2024, Lifestyle News

                                                                      बरसाना की होली (सोशल मीडिया)

मथुरा की लठमार होली

होली की बात की जाए तो, भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा की लठमार होली खेली जाती है। देश ही नहीं दुनिया में इसकी धूम है लठमार होली में महिलाएं नंदगांव से आए पुरुषों पर लाठी बरसात है और पुरुष ढाल का इस्तेमाल करके खुद को बचाते हैं। बरसाना में लठमार होली खेलने के बाद 19 मार्च को नंद गांव में लठमार की होली होगी। इसे देखने के लिए पूरी दुनिया से लाखों लोग आते हैं।