Holi Celebration In india, Mathura Holi Trip
(डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क:  इस साल 2024 में 25 मार्च को रंग-बिरंगे रंगों वाला होली का त्योहार (Holi 2024) मनाया जाने वाला है वहीं पर इस दिन को लेकर एक अलग ही महत्व होता है। होली का ये रंग बिरंगा त्योहार खुशी और उल्लास के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न होता है। होली नाराजगी को दूर करते हुए प्यार बांटने वाला त्योहार होता है। श्रीकृष्ण के धाम मथुरा और बरसाना (Mathura Holi Trip) में होली का एक अलग ही नजारा देखने के लिए मिलता है। आप भी अगर ऐसा ही मजा इस बार की होली में लेना चाहते है तो बस कर लीजिए ट्रिप प्लान। यहां पर इस आर्टिकल में बरसाना होली की धाक देखने के लिए सस्ते खर्च में प्लान कर सकते है। 

कैसे पहुंचें मथुरा वृंदावन

यहां पर होली के मौके पर मथुरा और वृंदावन की सैर करने के लिए आपके पास होली के वहीं 2 से 3 दिन ही बेहद खास है इसके लिए ट्रेन या बस अपनी गाड़ी से आप पहुंच सकते है। अगर दिल्ली से जाने का प्लान कर रहे है तो आप दिल्ली से मथुरा जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे से जा सकते है। इन जगहों की दूरी ढाई घंटे में पूरी होती है। यहां पर बस से मथुरा जाने के लिए सस्ता टिकट आपको 200 रुपए में आसानी से मिल जाएगा। वहीं पर ट्रेन का किराया आपको 2000 रूपए तक पड़ता है। 

ठहरने के लिए क्या है उपलब्ध 

मथुरा पहुंचने के बाद आपको ठहरने औऱ खाने की व्यवस्था की जरुरत होती है। यहां पर परिवार सहित ठहरने के लिए कई होटल और लॉज आपको मिल जाएगें जिनका किराया सस्ते कम 500 तो वहीं पर एसी वाले रूमों के लिए 2 हजार से 3000 रूपए खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा यहां पर खाने के लिए थालियों के अलग-अलग चार्ज है जिसके लिए खाने में 500 से 1000 रूपए खर्च करने पड़ सकते है। 

कैसे घूमें मथुरा वृंदावन के मंदिरों में

मथुरा वृंदावन और गोकुल की गलियां संकरी हैं। यहां के मंदिर भी गलियों में हैं। ऐसे में अगर आप सुबह की गाड़ी से घूमने के लिए जाते हैं तो होटल में गाड़ी छोड़कर मथुरा वृंदावन घूमने के लिए स्थानीय टैक्सी या ई रिक्शा ले सकते हैं। महज 300 से 500 रुपए में ई रिक्शा चालक आपको यहां के 5 से 6 फेमस और महत्वपूर्ण मंदिरों के दर्शन करा देते हैं। आप सुबह यमुना घाट पर नहाने के लिए भी जा सकते हैं। यहां आप नाव वाले को प्रति व्यक्ति 20 से 30 रुपए देकर घाट के उस पार यमुना में डुबकी लगाने जा सकते हैं।

इन मंदिरों के बारे में जानें 

कृष्णजन्म भूमि:

मथुरा में घूमने के लिए कई सारे प्रसिद्ध मंदिर देखने के लिए मिलेगें, यहां पर मथुरा की जेल यानि श्रीकृष्ण के जन्म स्थल को आप पहले दिन देख सकते है। इसे श्री कृष्ण जन्मभूमि कहते हैं। यहां आपको मंदिर में दर्शन के साथ-साथ आकर्षक गुफा में घूमने का भी मन करेगा, इसके लिए आपको अलग से टिकट लेना पड़ेगा।

बांके बिहारी मंदिर: 

यहां से वृंदावन जाए तो भगवान श्री कृष्ण को समर्पित बांके बिहारी मंदिर जा सकते हैं। मंदिर की इमारत राजस्थान शैली में बनी है। मंदिर में भगवान कृष्ण की छवि बच्चे के रूप में स्थापित है। यहां एक भी घंटी या शंख नहीं है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि भगवान को यहां इन वाद्ययंत्रों की आवाज पसंद नहीं थी।

प्रेम मंदिर

मथुरा में ही प्रेम मंदिर का मनमोहक दृश्य आप देख सकते है। भगवान की प्रेम लीलाओं की झलक आप इस मंदिर में देखेंगे जो फूलों के साथ बेहद ही खूबसूरत नजर आती है।