Creation of livelihood by beautifying the tourist places of Simdega
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र (Maharashtra) में घूमने फिरने की जगहों की कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक जगह है जहां एक बार जाने के बाद आपका ट्रिप यादगार बन जाता है। अगर आपको भी घूमने फिरने का काफी शौक है और आप बीच या हिस्टोरिक प्लेसेस को पसंद करते है। तो आज हम आपको महाराष्ट्र और कोंकण के कुछ खूबसूरत किलों के बारे में बताने जा रहे है। आप इन शानदार नजारों का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं।

    विजयदुर्ग फोर्ट

    सिंधुदुर्ग तट पर सबसे पुराना किला विजयदुर्ग, शिलाहार वंश के राजा भोज द्वितीय के शासन के दौरान बनाया गया था और छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा पुनर्गठित किया गया था। महाराष्ट्र के गिरये तट पर मौजूद विजयदुर्ग फोर्ट (Vijaydurg Fort) को देश के सबसे पुराने किलों में गिना जाता है। किले से दिखने वाला अरब सागर का नजारा किले की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। इतना ही नहीं विजयदुर्ग किले की हरियाली नेचर लवर्स को काफी पसंद आती है। 

    सुवर्णदुर्ग फोर्ट

    सुवर्णदुर्ग फोर्ट (Suvarnadurg Fort) को स्वर्ण किले के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र में ही स्थित सुवर्णदुर्ग फोर्ट मराठा साम्राज्य के गौरव का प्रतीक इस किले का निर्माण समुद्री आक्रमणों से बचाव करने के लिए कराया गया था। कोंकण समुद्र तट पर मौजूद सुवर्णदुर्ग समुद्र के साथ-साथ हरे-भरे पेड़ों से भी घिरा हुआ है। जिसे देखने के पर्यटन दूर दूर से आते हैं। 

    मुरुद जंजीरा फोर्ट

    मुरुद-जंजीरा (Murud Janjira Fort) महाराष्ट्र राज्य के रायगड जिले के तटीय गाँव मुरुड में स्थित एक किला हैं। यह जंजिरा किला पर्यटन के लिए काफी प्रसिद्ध है। वहीं, इस आलीशान किले से अरब सागर का दीदार भी काफी शानदार नजर आता है। सदियों से भारतीय इतिहास का गवाह रहा मुरुद जंजीरा फोर्ट महाराष्ट्र के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स में गिना जाता है। यह किला 350 वर्ष पुराना है। लोगों को यह जगह काफी पसंद भी आता है।