Valentine Week में जानिए किस दिन क्या है ख़ास, हर दिन को बनाएं यादगार

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टिम: प्यार का इजहार करने का महीना यानी फरवरी (February) शुरू होने वाला है। प्यार का दिन (Day of love) यानी वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day 2024) 14 फरवरी को पूरे विश्व में हर्षोल्लास एवं अलग अंदाज और विश्वास के साथ मनाया जाता है। इस दिन का हर धड़कते हुए दिल को बेसब्री से इंतजार होता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे पहले रोम में मनाया जाने वाला प्रेम को समर्पित यह त्योहार आज पूरी दुनिया में मनाया जाता है। वैलेंटाइन का जिक्र ‘ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वाउवराज़िन’ किताब में किया गया है। तदनुसार, वैलेंटाइन डे का नाम वैलेंटाइन नामक रोमन संत के नाम पर रखा गया था।

ऐसा कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन चाहते थे कि पूरी दुनिया में प्यार का फूल खिले। वैलेंटाइन डे संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी लोकप्रिय है और आज यह अन्य देशों के अलावा अर्जेंटीना, फ्रांस, मैक्सिको और दक्षिण कोरिया में भी मनाया जाता है।

इसी वजह से कई पार्टनर सालभर 7 फरवरी से 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन वीक का बेसब्री से इंतजार करते   है। इसके साथ ही इसे बेहद स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करने का प्लान बनाते है। साथ ही इस हफ्ते को रोमांस का वीक भी कहा जाता है। ऐसे में आइए जानें वैलेंटाइन डे वीक में कब कौन सा दिन होता है।

वैलेंटाइन वीक 2024 (valentine week 2024)

7 फरवरी- रोज़ डे (Rose Day)

वैलेंटाइन का ये हफ्ता रोज़ डे के साथ शुरू होता है, जो 7 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने करीबी, पार्टनर, क्रश या जिनसे प्यार करते हैं, उनसे अपने प्यार का इज़हार करते हैं और उनके होने का आभार व्यक्त करें। गुलाब के रंग का भी इस दिन काफी महत्व होता है। लाल गुलाब का मतलब है प्यार, पीले का दोस्ती, गुलाबी प्रशंसा का प्रतीक है।

8 फरवरी- प्रपोज़ डे (Propose Day)

Propose Day

रोज़ डे के बाद 8 फरवरी को आता है प्रपोज़ डे। जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर है, इस दिन लोग अपने पार्टनर या क्रश से प्यार का इज़हार करते हैं। कई लोग अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज़ भी करते हैं।

9 फरवरी- चॉकलेट डे (Chocolate Day)

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन मनाया जाता है चॉकलेट डे, जो आता है 9 फरवरी के दिन। लोग अपने रिश्ते के मतभेद और नाराज़गी को भुलाकर इस खास दिन चॉकलेट तोहफे में देते हैं। कई लोग अपने पार्टनर या करीबी लोगों को इस हैंडमेड या फिर खास चॉकलेट्स भी गिफ्ट करते हैं।

10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day)

Teddy Day

वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन अपने पार्टनर को स्ट्रेस फ्री करने के लिए उन्हें सॉफ्ट टॉयज़ या फिर टेडी बियर तोहफे में दिया जाता है। इस तरह का जेस्चर अपने किसी खास के लिए प्यार को व्यक्त करता है।

11 फरवरी- प्रॉमिस डे (promise Day)

promise Day

इस प्यार भरे हफ्ते के 5वें दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। लवर्स इस दिन एक दूसरे से वादा करते हैं कि वे कभी साथ नहीं छोड़ेंगे और हर खुशी व दुख में साथ निभाएंगे। इससे उनका रिश्ता मजबूत बनता है, एक दूसरे का साथ मिलता है। इस दिन आप अपने पार्टनर को बताएं कि आप इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं।

12 फरवरी- हग डे (Hug Day)

Hug Day

वैलेंटाइन वीक के छठे दिन हग डे मनाया जाता है। 12 फरवरी के दिन लोग अपने करीबी लोगों को गले लगाकर उन्हें आश्वासन देते हैं कि वे अकेले नहीं हैं। जब आपके पास कहने के लिए शब्द नहीं बचते, तो फिज़िकल टच ही काफी होता है। किसी को गले लगाने से व्यक्ति को पता चलता है कि हर मुसीबत और तकलीफ को हल करने के लिए आप उनके लिए मौजूद हैं।

13 फरवरी- किस डे (Kiss Day)

Kiss Day

किस डे वैलेंटाइन डे के एक दिन पहले मनता है, यानी 13 फरवीर के दिन। जो लोग प्यार में होते हैं वे अपने रिश्ते को एक किस के साथ बांध लेते हैं। इस दिन आप अपने पार्टनर को बता सकते हैं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)

Valentine's Day

प्यार को समर्पित इस हफ्ते का आखिरी दिन वैलेंटाइन डे है। जो 14 फरवरी को मनाया जाता है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है और इस दिन प्रेमी जोड़े डेट पर जाकर और उपहारों का आदान-प्रदान करके रोमांटिक तरीके से दिन मनाते हैं। वैसे भारत में भी इस दिन विवाह बंधन में बंधने को प्राथमिकता दी जाती है।