आज का भविष्य,  सोमवार, 29 मार्च 2021

Loading

आज का भविष्य– मंगलवार 30 मार्च 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, हष्टपुष्ट तथा बचपन में ज्वर, विकार, निमोनिया आदि से तकलीफ हो सकती है, बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शिक्षा उत्तम रहेगी। किसी तकनीकी शिक्षा का ज्ञाता होगा।
मेष– जल्दी काम निवटाने के लिये किसी का सहयोग लेना पडे़गा। नए काम की तलाश में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक योजनाओं को बल मिलेगा।
वृषभ– साझेदारी में कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं। कैरियर में आ रही बाधा दूर होगी। कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहा प्रयास सफल होगा।
मिथुन– मामूली सी बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती है, बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी। संतान का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यो में रूचि रहेगी।
कर्क– अपने व्यक्तिगत मामले में दूसरों की दखल से बचें, शिक्षा के मामले में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पडे़गा। आप परिवर्तन करना चाहते हैं, तो सफलता मिलेगी।
सिंह– भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यस्थल की बाधायें दूर होंगी। रहन सहन अच्छा रहेगा। मातापिता का सुख मिलेगा। यात्रा में सफलता प्राप्त होगी।
कन्या– आप मन में किसी बात को लेकर भयभीत हो सकते हैं, प्रियजन का साथ मिथुने बढ़ने में हिम्मत देगा। आर्थिक मामले में प्रगति होगी। घरेलू कार्योमें व्यस्तता रहेगी।
तुला– व्यापार विस्तार की संभावना बनेगी। कामकाज में देरी हो सकती है। थोडे लाभ में भी वाणी में सौम्यता एवं मधुरता रहेगी। आय का मार्ग सुलभ होगा।
वृश्चिक– कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। छोटे छोटे झगड़े बड़े विवाद का कारण बन सकता है। कार्य बनेगा, जिससे लाभ होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
धनु– परिचितों के कारणआपको कार्य करने में मुश्किल आ सकती है। वाद विवाद हो सकता है, नई योजनाओं का विचार होगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी।
मकर– पारिवारिक परेशानी दूर होने से शांति मिलेगी। नए लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु की गतिविधियों पर नजर रखें।
कुम्भ– विरोधियों की चाल से नुकसान की संभावना है। सतर्क रहकर कार्य करें। अचानक किसी पारिवारिक जिम्मेदारी काअनुभव होगा। नई योजना से लाभ होगा।
मीन– अनजान लोगों पर अधिक भरोसा नुकसान में डाल सकता है। फोन पर शुभ संदेश मिलेगा। मकान संपत्ति पर किये गये प्रयास सफल होंगे।
व्यापार-भविष्य–
चैत्र कृष्ण द्वितीया को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, अरंडी, बिनौला, मॅूगफली, घी तिल, गुड़, खांड़, शक्कर, में तेजी होगी। सभी धातु वस्तुओं में उतार चढाव आयेगा। व्यापार बाजार की लाईन देखकर कार्य करें। भाग्यांक 3720 है।