Loan

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: ये तो सभी जानते हैं कि धन के बिना जीवन-यापन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। पैसों का लेन-देन तो जीवन का हिस्सा है। लोग अपनी जरूरत के समय दोस्तों से या बैंक से उधार और कर्ज लेते रहते हैं। लेकिन,ज्योतिष के अनुसार गलत दिन किया गया लेनदेन आपको बर्बाद कर सकता है। आपका पूरा पैसा डूब सकता है।

उधार दिए गए धन के वापस आने की संभावना एकदम शून्य के बराबर होती है। हालांकि, शास्त्र में निहित है कि कर्ज का लेन-देन करने से बचें। इससे धन हानि होती है। साथ ही अपने खास से दुश्मनी भी हो जाती है। इसके लिए जिगर के टुकड़े जैसे दोस्त को भी इस दिन कर्ज न दें। आइए जानें इस बारे में-

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन देवताओं संग पितरों की पूजा करने का विशेष विधान है। कहते हैं कि अमावस्या तिथि को पूजा, जप, तप और दान करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं। हालांकि, संकट उस समय बढ़ जाता है, जब अमावस्या तिथि को आप किसी को कर्ज देते हैं।

कहते हैं, मंगलवार के दिन लेन-देन नहीं करना चाहिए। अगर मंगलवार के दिन किसी को कर्ज देते हैं, तो धन-हानि के योग बनते हैं। साथ ही, आर्थिक स्थिति भी बिगड़ जाती है। आसान शब्दों में कहें, तो माली हालत बिगड़ने लगती है। इस दिन कर्ज भी नहीं लेना चाहिए। वहीं, मंगलवार के दिन कर्ज चुकाना शुभ होता है। अतः मंगलवार के दिन न कर्ज लें और न ही किसी को कर्ज को दें।

बुधवार के दिन भी किसी को कर्ज न दें। अगर कोई आपका जिगर का टुकड़ा है और बुधवार के दिन आपसे उधार मांगता है, तो भी कर्ज न दें। इस दिन दिया हुआ कर्ज वापस नहीं होता है। कर्ज लेने वाला व्यक्ति सब कुछ भूल जाता है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन किसी को कर्ज देने से गणेश जी अप्रसन्न होते हैं।

शास्त्रों की मानें, तो अमावस्या तिथि के दिन कर्ज देने से घर में गरीबी दस्तक देती है। साथ ही घर में नकारात्मक शक्तियां भी आती हैं। इससे धन हानि के योग बनते हैं। इसके लिए भूलकर भी अमावस्या के दिन किसी को कर्ज न दें।