आम के पत्ते
आम के पत्ते

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान आम के पत्तों का उपयोग जरूर किया जाता है। क्योंकि,ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। पूजा पाठ के दौरान आम के पत्तों का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है, क्योंकि आम का पेड़ मंगल का कारक है। आम के पेड़ को मेष राशि का द्योतक माना गया है। यहीं कारण है कि, सभी शुभ कार्य या मांगलिक कार्य में आम के पत्तों का उपयोग जरूर किया जाता है।

ज्योतिषियों के अनुसार, आम के पत्तों के उपाय से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और सुख समृद्धि मिलती है। वास्तु शास्त्र में आम के पत्तियों के कई उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से इंसान जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकता है। ऐसे में आइए जान लें। आम के पत्ते के उपाय के जरिए किस प्रकार की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और गरीबी के कारण परिवार की स्थिति ठीक नहीं है तो 11 आम के पत्तों को लेकर कच्चे सूत में बांध लें और इन्हें शहद में डुबो देना चाहिए। इसके बाद इन पत्तों को महादेव के शिवलिंग पर और अशोक सुंदरी को अर्पित करना चाहिए। इससे परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

भगवान हनुमान जी को आम बेहद प्रिय है। आम के पत्ते पर चंदन से जय श्री राम लिखें और उसे हनुमान जी को अर्पित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से सदैव हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।

आम के पत्ते को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना गया है। आम के पत्तों को घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने से परिवार को बुरी नजर नहीं लगती है। इसके अलावा, घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास भी नहीं होता है, जिसकी वजह से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

धार्मिक मान्यता है कि, आम के पत्ते जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मुक्ति दिलाते हैं। पूजा पाठ के दौरान यदि आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है तो यह जातक के सोए हुए भाग्य को जगाते हैं और घर-परिवार से वास्तु दोष को भी खत्म करते हैं। व्यक्ति को कर्ज और आर्थिक तंगी छुटकारा मिल सकता है।