घर की इस दिशा में जरूर लगाएं ऐसे पौधे,खुशनुमा हो जाएगी ज़िंदगी

    Loading

    सीमा कुमारी

    हम में से कई लोग ऐसे हैं जो बहुत कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन इसके वावजूद अपने काम का उचित मूल्य, वेतन या आर्थिक तरक्की नहीं मिल पाती है। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, यदि कुछ वास्तु और फेंगशुई के बताए बातों को अपने जीवन में अपनाया जाए, तो आप  आर्थिक तंगी और जीवन में आ रही कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में फेंगशुई में घर के अंदर चौड़े पत्ते वाले पौधे को रखने के फायदों के बारे में बताया गया है। बहुत से लोग इस पौधे को घर के अंदर सजावट के तौर पर रखते हैं। लेकिन, इस पौधे के कुछ फायदे भी होते हैं। आइए जानें इस पौधे के बारे में-

    वास्तु-शास्त्र के मुताबिक, घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना बताया जाता है। ऐसे में यहां चौड़े पत्तियों वाले पौधे रोपना बहुत शुभ होता है। अगर आप आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहते हैं, तो इस पौधे को अपने घर पर जरूर लगाएं।

     कहते हैं कि, चौड़े पत्ते वाले पौधे को घर पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

     वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, चौड़े पत्ते वाले पौधे को सौभाग्य, समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को मुख्यत: घर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगाना चाहिए।  यदि आप भी अपने जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो ये पौधे अपने घर पर अवश्य लगाएं।

    इस पौधे को घर पर लगाने से मन और दिमाग भी शांत रहता है, इसलिए इसे गुडलक के लिए भी रखा जाता है।

     इसकी हरी पत्तियां आंखों को सुकून देती हैं। आप भी इसे अपने घर में लगाकर स्वास्थ्य और समृद्धि का लाभ ले सकते हैं।

    यह पौधा जितना बढ़ता है, उतना ही अच्छा माना जाता है। इसका सूखना दूर्भाग्य का सूचक होता है।