File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    मां दुर्गा की पूजा – अराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि’ इस वर्ष 26 सितंबर सोमवार से शुरु होने वाली है। 9 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में देवी दुर्गा के अलग- अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। देवी दुर्गा को शक्ति का स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व होता   है। कहा जाता है कि, इन नौ दिनों के नौ रंग माता दुर्गा के हर एक रूप को समर्पित होते है। अगर नवरात्रि में मां की कृपा चाहिए तो इन रंगों के कपड़े पहन कर ही पूजा करें। आइए जानें इन रंगों के बारे में –

    ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करने वाली मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। सफेद रंग शांति का प्रतीक है। इस दिन सफेद कलर के कपड़े पहने से मन जे भीतर शांति और शीतलता का अनुभव करेंगे।

    नवरात के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन लाल रंग पहनना  काफी शुभ माना जाता है। लाल नवरात्रि के 9 रंगों (Navratri Colours) में सबसे शक्तिशाली रंग माना जाता है। लाल देवी काली का रंग है। यह शक्ति और प्रचंडता को दर्शाता है। इस देवी चंद्रघंटा की पूजा की दिन है। इस दिन आप लाल रंग के फूलों से घर को सजाने से लेकर लाल रंग के फलों को प्रसाद के रूप में चढ़ाने तक, लाल रंग का कई तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए लाल रंग के कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करना न भूलें।

    नवरात्र के तीसरे दिन नीले रंग के कपड़े पहन काफी शुभ होता है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।

    नवरात्र के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती है। कुष्मांडा देवी यश और धन की वर्षा करती है। देवी को पीला रंग बेहद पसंद है इसीलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से माता काफी प्रसन्न होती है।

    नवरात्र के पांचवे दिन देवी स्कंदमाता की अर्चना की जाती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर माता को प्रसन्न किया जा सकता है।

    नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस दिन ग्रे कलर के कपड़े पहने से आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

    नवरात्र के सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन ऑरेंज रंग के कपड़े पहनने से आप अपब भीतर एक अलग तरह के जोश और उत्साह का अनुभव करेंगे।

    नवरात्र के आठवें दिन देवी महागौरी का आराधना की जाती है। इस दिन मोरपंख से हरे रंग के कपड़े पहनने से आप पूरा दिन आनंद का अनुभव करेंगे।

    नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग पहनना बेहद शुभ होता है। इस रंग के कपड़े पहनकर ही मां की पूजा करें और  कन्याओं को खाना खिलाएं । आपको पूजा का पूरा फल मिलेगा ।