Holi 2024, Holi Interesting Fact
होली पर सफेद कपडे़ं क्यों पहनते हैं (डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: होली का त्योहार (Holi 2024) इस साल 2024 में 25 मार्च को मनाई जाने वाली है वहीं पर इस दिन को मनाने के लिए लोगों ने स्वादिष्ट पकवानों की लिस्ट से लेकर सेलिब्रेशन (Holi 2024 Celebration) की तैयारी कर ली है। होली, रंगों के साथ खुशिय़ां बांटने का त्योहार होता है, जिस दिन हर गिले-शिकवे भूलकर सभी गले और रंग लगाते हुए त्योहार मनाते है। ऐसे में आपके कभी सोचा है आखिर होली के दिन ज्यादातर सफेद रंग क्यों पहने जाते है। कोई और कलर के कपड़ों में क्यों होली नहीं खेली जाती है। 

इन वजहों से पहनते है सफेद कपड़े

होली पर हर कोई सफेद कपड़े पहना नजर आता है इसके पीछे वजह है आइए जानते हैं..

1- सफेद रंग है शांति का प्रतीक

होली पर पहने जाने वाले कपड़ों के रंग सफेद को शांति का प्रतीक माना जाता है जो सकारात्मकता का संदेश देता है और ये दर्शाता है,  आप अंदर से कूल एंड कॉम हैं तो इस वजह से भी लोग सफेद कपड़े पहनते हैं। इस रंग को बुरी यादों को भुलाकर जश्न मनाने का दिन कहा जाता है। 

2- ठंडक का अहसास देता है सफेद रंग

होली पर पहने जाने वाले रंग का अर्थ शांति के अलावा ठंडक के अहसास का भी रंग माना जाता है। गर्मी में सफेद कपड़ों को आरामदायक कपड़ों की श्रेणी में रखा जाता है।

Holi 2024, Fashion, Lifestyle News

                                                                                             कपल के लिए आउटफिट (सोशल मीडिया)

3- सत्य का प्रतीक है सफेद रंग

होली पर पहने जाने वाले सफेद रंग के कपड़ें का अर्थ सच्चाई और सत्य का प्रतीक भी माना जाता है। होली की पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन पर अच्छाई और सच्चाई ने बुराई पर जीत प्राप्ति की। ऐसे में सफेद रंग सच्चाई, सत्य का प्रतीक माना जाता है। 

4- सफेद कपड़ों में ही दिखते है और रंग 

अगर आप होली के मौके पर सफेद कपड़ों को पहनते है तो बाकी रंग आसानी से नजर आते है वह नीला, पीला, गुलाबी, बैंगनी, हरा, नारंगी…ये सब रंग सफेद कलर पर उभरकर नजर आते हैं।