भारतीय औरतें 80% शादी के बाद क्यों हो जाती हैं मोटी?

लड़का हो या लड़की शादी के बाद दोनों की लाइफस्टाइल से लेकर शरीर में काफी परिर्वतन देखा जाता है। दैनिक क्रिया में बदलाव होने के कारण खाने से लेकर सोने तक समय बदल जाता है। शादी के बाद कपल्स का वजन

Loading

लड़का हो या लड़की शादी के बाद दोनों की लाइफस्टाइल से लेकर शरीर में काफी परिर्वतन देखा जाता है। दैनिक क्रिया में बदलाव होने के कारण खाने से लेकर सोने तक समय बदल जाता है। शादी के बाद कपल्स का वजन बढ‍़ने लगता है। लड़कों से ज्यादा लड़कियों में वजन बढ़ने की समस्या अधिक देखी जाती है। इसका मुख्य कारण हॉर्मोनल बदलाव और खान-पान को माना गया है। स्टडी की मानें तो शादी के 5 साल के अंदर 82% महिलाओं का वजन 5 से 10 कि.लो. तक बढ़ जाता है। शरीर के कुछ खास अंग जैसे ब्रेस्ट, हिप्स और टमी बढ़ने के कारण महिलाओं का वजन बढ़ जाता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसका कारण क्या है।

खान-पान में बदलाव

ज्यादातर न्यू कपल्स शादी के बाद डिनर पर जाना पसंद करते है, बाहर खाने का सिलसिला बढ़ जाता है, जाता है। जिसके कारण शरीर में बदलाव होने लगता है और वजन बढ़ने लगता है।  

लाइफस्टाइल में बदलाव

रुटीन में बदलाव के चलते शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। शादी के बाद नए घर के अनुसार सोना-उठना पड़ता है और यही कारण है कि उनका वजन बहुत जल्दी बढ़ने लग जाता है।

हॉर्मोनल बदलाव

महिलाओं में शादी के बाद शरीर में कई तरह के हार्मोंनल चेंजेस भी होते हैं जो बढ़ते वजन के लिए जिम्मेदार हैं।

तनाव

शादी के बाद एकदम से जिम्मेदारियों का बोझ बड़ जाता है। उन्हें हैंडल करने के चक्कर मे औरतें तनाव का शिकार हो जाती है, जिसका असर वजन पर भी पड़ता है।

उम्र का असर भी एक कारण

महिलाएं आजकल 28 से 30 उम्र के बीच शादी कर रही है। जबकि शादी की सही उम्र 22 से 26 हैं। इसके बाद महिलाओँ के शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। स्टडीज कहती हैं कि 30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिक सिस्टम कम हो जाता है, जो वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।

प्रेग्नेंसी

शादी के बाद लड‍़कियां जल्दी कंसीव करती है गर्भधारण के बाद उनका वजन ज्यादा तेजी से बढ़ता है। वहीं जो लड़किया गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती है उनसे उनका वजन बढ़ने का मुख्य कारण माना गया है।

पूरी नींद न लेना

स्टडीज के अनुसार, रोजाना 7-8 घंटे की बहुत जरूरी है लेकिन शादी के बाद बिजी लाइफस्टाइल के चलते महिलाएं पूरी नींद नहीं ले पाती, जिससे वजन बढ़ता है।

वजन को बैंलेस रखने के लिए रखें कुछ बातों का ध्यान

-व्ययाम का समय नहीं मिल रहा तो घर का सामान खरीदने के लिए पैदल जाएं।

-अगर आप हाउसवाइफ है तो घर के छोटे मोटे कामों में हाथ बटाएं।

-कुकिंग या घर की सफाई जो भी आपके पसंद हो आप इस तरह अपने शरीर को एक्टिव रख सकती है। 

-अगर आप जल्द कंसीव कर चुकी है तो हल्के-फुल्के व्यायाम के लिए समय जरुर निकालें।

-खूब सारा पानी पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होगा और एक्स्ट्रा फैट बर्न।