Amid rising corona cases in Mumbai, BMC said - City mortality rate of 0.03 percent
File Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) के नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने मंगलवार को कहा कि महानगर में कोविड​​-19 मृत्यु (Covid Death Rate) दर सिर्फ 0.03 प्रतिशत है और मास्क (Mask) नियम में सख्ती और अन्य उपायों से मौतों को रोकने में मदद मिली है।

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में पिछले 70 दिनों के दौरान 953 लोगों की मौत हुई है। कोविड की दूसरी लहर फरवरी के मध्य में शुरू हुई थी। बीएमसी के अनुसार, महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से शहर में 2.66 लाख मामले सामने आए हैं।

    चहल ने कहा, “शहर में प्रति दिन औसतन 13.6 मौतें हुई हैं। हमारी मृत्यु दर (दूसरी लहर में) 0.03 प्रतिशत रही है।” उन्होंने कहा कि सोमवार को दिल्ली में एक दिन में 240 मौतें लोगों की मौत हुई। चहल ने दावा किया कि कई जागरूकता अभियान, मास्क नियम में सख्ती और अन्य पहलों से स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों में नए मामलों की संख्या में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की गयी है।