Corona Death
file pic

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) कहर ढा रहा है। राज्य में नए कोरोना मामलों के साथ-साथ मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस बीच राजधानी मुंबई (Mumbai) और उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में कोरोना विस्फोट हुआ है। पिछले 24 घंटे में मुंबई में इन दो शहरों में 185 लोगों की मौत हुई है। जबकि 14,754 नए मामले सामने आए है। यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को मुंबई में 7,410 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,09,000 हो गई। वहीं 75 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 12,576 हो चुकी है।

    वहीं नागपुर में भी कोरोना के मामलों में तेज उछाल आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को नागपुर में 7,334 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,50,933 हो गई। वहीं 110 लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 6,685 हो गई।

    हालांकि, राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में 8,090 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,11,143 हो गई है। फिलहाल मुंबई में 83,953 एक्टिव केस है।

    वहीं पिछले 24 घंटे में नागपुर में 6,314 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में अब तक 2,71,771 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 72,477 एक्टिव केस हैं।