uddhav thackeray
Pic: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली. कोरोना से एक बार फिर से पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, महाराष्ट्र (Coronavirus Update) और राज्य के कई शहर कोरोना के गढ़ बन चुके हैं। इस बीच बीते शनिवार को महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के कुल 90 हजार मामले सामने आए हैं, जबकि 500 लोगों की मौत हो गई है। वहीं  देश में बीते 24 घंटे के बीच  92,943 नए मरीज मिले हैं, और  60,044 संक्रमित ठीक हुए हैं। बता दें कि, 16 सितंबर को यह आकड़ा सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे, जिसके बाद इन आकड़ों में थोड़ी कमी आई थी। शुक्रवार को देश में 89,019 मामले मिले। बाकि राज्यों के तुलना में महाराष्ट्र के हालात ज्यादा तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं।  

    महाराष्ट्र में कोरोना की बढ़ते आकड़ो को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही उद्धव सरकार (Uddhav Government) जिम, मॉल और मल्टीप्लेक्स ( Gym and Multiplex) को बंद करने का ऐलान कर सकती है। बता दें कि, महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 49,447 नये मामले सामने आये जो कि अभी तक एक दिन सामने आये सबसे अधिक मामले हैं।  इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई जबकि 277 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 55,656 हो गई।

    सीएम ने दिए लॉकडाउन के संकेत

    कोरोना महामारी की शुरुआत होने के बाद से ये पहली बार है जब महाराष्ट्र में कोरोना इस कदर बेकाबू हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मुंबई शहर में लॉकडाउन लगाने के भी संकेत दिए हैं। सीएम ने अपने सम्बोधन में लोगों से एतियात बरतने और मास्क लगाने की गुज़ारिश की है। राज्य में लागू कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने  कहा है कि, वे एक-दो दिन तक हालात को मॉनिटर करेंगे अगर इनमें सुधार नहीं होता तो शहर में लॉकडाउन लगाने के अलावा विकल्प नहीं बचता।

    राज्य के कई हिस्सों में लगा है सख्त नाइट कर्फ्यू

    महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते फिलहाल कई प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुंबई सहित पुणे में सख्त नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ प्रशासन ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी की है जिनमें होटल, रेस्त्रां और दुकाने नाइट कर्फ्यू के दौरान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं ज़रूरी सेवाओं में छूट दी गई है। 

    महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते फिलहाल कई प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुंबई सहित पुणे में सख्त नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ प्रशासन ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी की है जिनमें होटल, रेस्त्रां और दुकाने नाइट कर्फ्यू के दौरान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं ज़रूरी सेवाओं में छूट दी गई है।